Sport : IPL इतिहास का महा-ट्रेड, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच सबसे बड़ी डील, हार्दिक पांड्या PBKS और अर्शदीप सिंह MI में शामिल #INA

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक ट्रेड डील का आधिकारिक ऐलान हो चुका है, जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अदला-बदली हुई है. इस मेगा-ट्रेड के तहत जहां हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, वहीं अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे. इस बड़े उलटफेर ने न सिर्फ दोनों टीमों का संतुलन बदल दिया है, बल्कि आगामी सीजन के लिए फैंस के रोमांच को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
क्यों कहा जा रहा है इसे ‘इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड’?
आईपीएल में अब तक कई बड़े खिलाड़ियों के ट्रेड हुए हैं. हादिक पांड्या का ही साल 2022 में गुजरात टाइटंस में जाना बड़ी ट्रेड डील था, लेकिन वे ज्यादातर ऑल-कैश डील थे. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत के दो बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी आपस में बदले गए हैं.
मुंबई इंडियंस को क्या फायदा? बुमराह और अर्शदीप की खतरनाक जोड़ी
पिछले आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम नौवें नंबर पर रही थी. उस समय टीम को जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए एक धाकड़ भारतीय तेज गेंदबाज की बहुत ज्यादा जरूरत थी. अब अर्शदीप सिंह के आने से मुंबई की यह बड़ी कमजोरी पूरी तरह खत्म हो गई है. अर्शदीप के आने के बाद मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में भारत की नंबर वन और नंबर टू टी20 गेंदबाजी जोड़ी हो गई है.
यह दोनों गेंदबाज पावरप्ले से लेकर मैच के डेथ ओवरों में विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए काल साबित होंगे. इसके अलावा अर्शदीप सिंह का मुंबई के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड भी बहुत शानदार रहा है. उनके आने से अब मुंबई इंडियंस का बॉलिंग अटैक पूरे आईपीएल में सबसे खतरनाक दिखाई दे रहा है.
पंजाब किंग्स की रिकी पोंटिंग के साथ नई शुरुआत
पंजाब किंग्स की टीम पिछले कई सालों से एक ऐसे धाकड़ ऑलराउंडर और मैच फिनिशर की तलाश में थी जो मैच को अकेले दम पर जिता सके. हार्दिक पांड्या के आने से पंजाब की यह तलाश अब पूरी हो गई है और उनके जुड़ने से टीम का मिडिल ऑर्डर बहुत ज्यादा मजबूत हो जाएगा.
पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग हमेशा से ही हार्दिक पांड्या के खेल और उनकी काबिलियत के बहुत बड़े फैन रहे हैं. ऐसे में रिकी पोंटिंग की देखरेख और उनके मार्गदर्शन में हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स की किस्मत बदलने का पूरा दम रखते हैं. इस पूरी डील की सबसे मजेदार बात यह है कि हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि सिर्फ एक मुख्य खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे, जिससे वे बिना किसी कप्तानी के दबाव के खुलकर अपना स्वाभाविक गेम खेल सकेंगे.
यह भी पढ़ें: सहवाग का तहलका! 17 चौके और 7 छक्के… सिर्फ इतनी गेंदों में आर्यवीर ने खेली 160 रनों की तूफानी पारी, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL इतिहास का महा-ट्रेड, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच सबसे बड़ी डील, हार्दिक पांड्या PBKS और अर्शदीप सिंह MI में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,