Sport : जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा ODI मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? माउंट माउंगानुई में कीवियों के सामने चुनौती #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के खूबसूरत बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. हैमिल्टन में तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब फैंस और दोनों टीमों की नजरें माउंट माउंगानुई पर टिकी हैं. सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया इस मैदान पर चौथा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. तो आइए जानते हैं कि बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा है.
माउंट माउंगानुई में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 2 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. यानी इस मैदान पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है.
पहले वनडे में 90 रनों से जीता भारत
माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे मैच 26 जनवरी 2019 (गणतंत्र दिवस के दिन) को खेला था. यह भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला था. इस मैच में रोहित शर्मा की 87 रनों और शिखर धवन की 66 रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने 324 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कीवी टीम महज 234 रनों पर ही ढेर हो गई थी. रोहित शर्मा को उनकी 87 रनों की शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया था.
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
इसी सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर खेला गया था. यहां खेले गए दूसरे मैच में मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी (3 विकेट) के आगे न्यूजीलैंड की टीम बेबस नजर आई और सिर्फ 243 रनों पर सिमट गई. जवाब में रोहित शर्मा (62 रन) और विराट कोहली (60 रन) ने शानदार अर्धशतक जड़े. इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से टीम इंडिया ने बेहद आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया था. यह मैच भी साल 2019 में खेला गया था.
केएल राहुल का शतक रहा बेकार, न्यूजीलैंड ने जीता मैच
इसके बाद, टीम इंडिया ने साल 2020 में जब न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब भारत को यहां खेले गए वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी. केएल राहुल के दमदार शतक (112 रन) के दम पर भारत ने 296 रनों का मजबूत स्कोर बनाया, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और आखिरी ओवरों में सिर्फ 5 विकेट गवांकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
क्या चौथे वनडे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन?
फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या चौथे वनडे पर भी हैमिल्टन की तरह बारिश का साया मंडराएगा? हालांकि फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच के दिन माउंट माउंगानुई का मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को पूरे 50-50 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
The 𝙬𝙖𝙞𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙜𝙖𝙢𝙚 was all we could play today 🌧️
🎥 Moments from a rain dominated day in Hamilton ☔#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/lhxsaGiLKh
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकाबले के दिन बारिश होने की आशंका सिर्फ एक फीसदी है. दिलचस्प बात यह है कि मैच शुरू होने से पहले यानी हफ्ते के शुरुआती दिनों में मौसम थोड़ा खराब जरूर रहेगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि शुक्रवार यानी 13 नवंबर को मैच के दिन बारिश खलल नहीं डालेगी. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे दोनों टीमों के बीच बिना किसी रुकावट के एक हाई-वोल्टेज और कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है सैंडपेपर गेट विवाद? जानिए आखिरकार इतनी सालों बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फिर क्यों मचा बवाल
जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा ODI मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? माउंट माउंगानुई में कीवियों के सामने चुनौती
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,