Sport : विराट कोहली का न्यूजीलैंड में बड़ा कारनामा, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर-जवागल श्रीनाथ की एलीट लिस्ट में मारी एंट्री #INA

Virat Kohli Records: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो ही जाता है. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कोहली ने एक और कीर्तिमान बना दिया है. भले ही यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन टॉस होते ही कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. कोहली ने अब न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है और सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे 

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली ने कीवी सरजमीं पर अपना 16वां वनडे मुकाबला पूरा कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़ दिया, जिन्होंने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड की धरती पर कुल 15 वनडे मैच खेले थे. अब विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा के बेहद करीब पहुंच गए हैं. 

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय दिग्गज

विराट कोहली अब भारत के उन महान खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं. इस लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर सचिन तेंदुलकर और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा 22-22 वनडे मुकाबले खेले हैं. उनके बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 19 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं. जबकि रोहित शर्मा 17 मैचों के साथ विराट से ठीक एक कदम आगे हैं. अब न्यूजीलैंड के इस दौरे पर अपना 16वां मैच खेलकर कोहली ने भी दिग्गजों के इस खास क्लब में अपनी मजबूत जगह बना ली है. 

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर विराट कोहली का विस्फोटक बल्ला

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड में सिर्फ मैच ही नहीं खेले हैं, बल्कि अपने बल्ले से कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर भी ली है. न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर कोहली ने 16 वनडे मुकाबलों की पारियों में कुल 677 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बैटिंग एवरेज 48.35 का रहा है, जबकि उन्होंने करीब 95.35 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनके इस शानदार सफर में न्यूजीलैंड की धरती पर 1 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल हैं. 

नेपियर में खेली थी 123 रनों की जादुई पारी

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर किंग कोहली का सबसे बेस्ट स्कोर 123 रन का है, जो उन्होंने जनवरी 2014 में नेपियर के मैदान पर बनाया था. इस मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 293 रनों का चुनौतीपूर्ण टारगेट रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने सिर्फ 111 गेंदों पर 7 शानदार चौके और 2 छक्कों की मदद से 123 रन बनाए थे. हालांकि, कोहली की इस शतकीय पारी के बाद भी भारतीय टीम लक्ष्य से चूक गई और टीम इंडिया को यह मुकाबला 24 रनों से गंवाना पड़ा था. 

विदेशी धरती पर किंग कोहली की बादशाहत

न्यूजीलैंड की पिचों पर बैटिंग करना कभी भी आसान नहीं होता. वहां की तेज हवाएं और स्विंग होती गेंदें दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा देती हैं. ऐसे मुश्किल हालातों में न्यूजीलैंड जाकर 16 वनडे मैच खेलना और 48.35 के औसत से रन बनाना कोई मामूली बात नहीं है. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि विराट कोहली की बैटिंग तकनीक कितनी शानदार है, उनकी फिटनेस कितनी गजब की है और वे किसी भी देश की मुश्किल पिचों पर रन बनाना अच्छी तरह जानते हैं. यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट का किंग कहा जाता है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2027 के लिए इन तेज गेंदबाजों को क्यों रिटेन करना चाहेगी सभी 10 टीमें? जानें इनकी सबसे बड़ी खासियत

विराट कोहली का न्यूजीलैंड में बड़ा कारनामा, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर-जवागल श्रीनाथ की एलीट लिस्ट में मारी एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close