बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं; कल बांग्लादेश सरकार ने पासपोर्ट देने से इनकार किया था- INA NEWS

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। इस बीच बांग्लादेश के मुख्य प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें मौत की सजा दी जाएगी। उनके मुताबिक हसीना के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। शेख हसीना को नवंबर 2025 में बांग्लादेश की एक अदालत ने छात्रों के आंदोलन को कुचलने के मामले में मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने इस मुकदमे को पहले ही मजाक बताया था और आरोपों को खारिज किया था। हसीना के वकीलों ने 9 नवंबर को बांग्लादेश के दिल्ली स्थित हाई कमीशन को ईमेल भेजकर उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी। लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया। बांग्लादेश हसीना के प्रत्यर्पण की माग कर रहा है अमीनुल इस्लाम ने यह भी कहा है कि गंभीर अपराध में दोषी व्यक्ति को पासपोर्ट नहीं दिया जा सकता। उन्होंने हसीना से कहा कि अगर वह सच में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, तो भारत सरकार से संपर्क करें। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत उनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बांग्लादेश पहले ही भारत से हसीना को वापस भेजने की मांग कर चुका है। हसीना के भारत में रहने से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को तकनीकी मामला बताया भारत की पूर्व डिप्लोमैट बोलीं- बांग्लादेश नहीं चाहता कि हसीना लौटें भारत की पूर्व डिप्लोमैट वीना सीकरी ने कहा कि शेख हसीना साफतौर पर कह चुकी हैं कि वह वापस जाना चाहती हैं और बांग्लादेश में अदालत का सामना करने के लिए तैयार हैं। उनका ट्रैवल डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन करना एक तार्किक कदम है, क्योंकि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। सीकरी के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार की प्रतिक्रिया काफी हैरान करने वाली है। उनके विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर अभी भी भारत से प्रत्यर्पण की ही रट लगाए हुए हैं। इससे बिल्कुल साफ हो जाता है कि वे नहीं चाहते कि शेख हसीना वापस जाएं। हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था। छात्रों ने इसका विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे आंदोलन पूरे देश में फैल गया। 5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना सैन्य विमान से भारत आ गईं। तब से वह भारत में रह रही हैं। हसीना कई बार कह चुकी हैं कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। AFP को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पता है कि लौटने पर उन्हें फांसी हो सकती है लेकिन लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी के फैसले को डर के आधार पर नहीं बदलेंगी। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… शेख हसीना को पासपोर्ट नहीं देगा बांग्लादेश: मंत्री बोले- वह मौत की सजा की दोषी, भारत से कैदी अदला-बदली समझौते के तहत वापस लाएंगे बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को नया पासपोर्ट देने से इनकार कर दिया है। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने सोमवार को कहा कि हसीना को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है, इसलिए उन्हें पासपोर्ट नहीं दिया जाएगा। सरकार उन्हें भारत से वापस लाना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News