Sport : भारत ने UAE को हराकर U19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत का धमाल #INA

U19 Asia Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में यूएई को 70 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आर्यवीर सहवाग के 160 रन और वीके विनीत के 67 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट पर 309 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में 310 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे सिर्फ 239 रनों पर ही ढेर हो गई. 

भारत ने खड़ा किया था बड़ा लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. ओपनर लक्ष्य रायचंदानी (17 रन) के जल्दी आउट होने के बाद आर्यवीर ने मोर्चा संभाला. मिडिल ऑर्डर में उन्हें वीके विनीत का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली. आर्यवीर और वीके विनीत के बीच 183 गेंदों पर 193 रनों की तूफानी साझेदारी हुई. मैच के आखिरी ओवरों में अन्वय द्रविड़ ने भी तेज गति से 12 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 309 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया.

आर्यवीर सहवाग ने खेली 160 रनों की ऐतिहासिक पारी

इस मैच की सबसे बड़ी हाइलाइट पूर्व दिग्गज भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग की बल्लेबाजी रही. उन्होंने मैदान पर उतरते ही तबाही मचाई और अपने पिता के आक्रामक बैटिंग वाले अंदाज की याद दिला दी. आर्यवीर ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 165 गेंदों पर 160 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के हर कोने में चौके और छक्के बरसाए.

भारतीय गेंदबाजों के सामने यूएई का सरेंडर

310 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और यूएई को शुरुआती झटके दिए. यूएई के लिए सबसे ज्यादा रन अहमद खुदादद ने बनाए. उन्होंने 72 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 74 रन बनाए थे. हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी, क्योंकि उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला.

ईशान सूद ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका

भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज तेज गेंदबाज ईशान सूद रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा मोहित उल्वा, काव्या पटेल, मनाल चौहान, अर्जुन राजपूत, आर्यन सवसानी और यशवर्धन चौहान ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय गेंदबाजों के इस बेहतरीन और अनुशासित प्रदर्शन के आगे यूएई के बल्लेबाज लगातार दबाव में दिखे और 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूरी टीम सिमट गई, जिसके चलते भारत ने यह मुकाबला 70 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें:  जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा ODI मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? माउंट माउंगानुई में कीवियों के सामने चुनौती

भारत ने UAE को हराकर U19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत का धमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close