Sport : IPL 2027 के सभी 10 कप्तानों की तस्वीर हुई साफ, जानिए दिग्गज ने किसे बनाया किस टीम का कैप्टन #INA

IPL 2027 : आईपीएल 2027 का आगाज होने में अभी कई महीनों का समय बाकी है. उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों के कप्तान चुन लिए हैं. आकाश ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बातचीत के दौरान सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कप्तानों को चुना है. उनके अनुसार 5 टीमों को इस बार नए कप्तान मिलने वाले हैं. वहीं पांच फ्रेंचाइजियां अपने पुराने कप्तानों के साथ ही आगे बढ़ना चाहेंगी. अब आकाश चोपड़ा ने किस टीम का कप्तान किसको चुना है और किन नए 5 खिलाड़ियों को पर दावं लगाया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

आकाश चोपड़ा ने एक टीम के कप्तान बनने के लिए चार खिलाड़ियों को चुना है. इस खिलाड़ियों में चारों विदेशी खिलाड़ी हैं. इसमें एक भी भारतीय क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं हैं. वहीं उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नए कप्तानों का चुनाव किया है.

आकाश चोपड़ा ने किस खिलाड़ी को बनाया किस टीम का कप्तान

1 – चेन्नई सुपर किंग्स : आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को चुना है, जो पहले से ही CSK के कप्तान हैं. आकाश ने उनके साथ ही आगे का सफर जारी रखा है.

2 – मुंबई इंडियंस : उन्होंने मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को चुना है, जो साल 2023 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे और फिर साल 2024 के बाद से कप्तान से हट गए थे क्योंकि मुंबई ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बना दिया था. अब एक बार फिर से वो मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं. 

3 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान रजत पाटीदार को चुना है, जो आरसीबी को लगातार दो बार (2025, 2026) आईपीएल का चैंपियन बना चुके हैं. 

4 – सनराइजर्स हैदराबाद : उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान ईशान किशन को चुना है, जो पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. ईशान ने 2026 में भी टीम के लिए कप्तानी की थी. 

5 – राजस्थान रॉयल्स : आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स का कप्तान यशस्वी जायसवाल को चुना है, जो कि टीम के नए कप्तान बन सकते हैं. क्योंकि अब तक राजस्थान की कप्तानी संजू सैमसन के बाद रियान पराग संभाल रहे हैं. 

6 – लखनऊ सुपर जायंट्स : उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक नहीं बल्कि चार-चार खिलाड़ियों को बतौर कप्तान विकल्प में रखा है. क्योंकि टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत एलएसजी का साथ छोड़ चुके हैं. आकाश ने निकोलस पूरन, एडम मार्कराम, मिशेल मार्श और जोश इग्लिश को कप्तानी बनने के लिए चुना है. उनकी पहली प्राथमिकता निकोलस पूरन है, जो टीम के लिए पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. 

7 – गुजरात टाइटंस : आकाश चोपड़ा ने गुजरात टाइटंस का कप्तान शुभमन गिल को चुना है, जो पहले से ही टीम के कप्तान हैं. उन्होंने हार्दिक पांड्या के जाने के बाद साल 2024 में टीम की कप्तानी संभाली थी. गिल ने आईपीएल 2026 का फाइनल आरसीबी के साथ खेला था.

8 – दिल्ली कैपिटल्स : उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान केएल राहुल को चुना है. दिल्ली के वर्तमान कप्तान अक्षर पटेल हैं, जिनको हटाकर आकाश ने राहुल को दिल्ली की कप्तानी सौंपी है, जबकि टीम में पूर्व कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद हैं. 

9 – कोलकाता नाइट राइडर्स : आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान रिंकू सिंह को चुना है, जो इससे पहले टीम के उपकप्तान थे, जब अजिंक्य रहाणे केकेआर की कप्तानी आईपीएल 2026 में कर रहे थे. 

10 – पंजाब किंग्स : उन्होंने पंजाब किंग्स का कप्तान श्रेयस अय्यर को चुना है. अय्यर टीम के वर्तमान कप्तान हैं, उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी के साथ खेला था, जहां उनकी टीम को हार मिली थी.

ये भी पढ़ें : दिग्गज ने ODI World Cup 2027 के लिए इन 5 तेज गेंदबाजों को टीम इंडिया के स्क्वाड में दिया मौका, देखें खतरनाक आंकड़े

IPL 2027 के सभी 10 कप्तानों की तस्वीर हुई साफ, जानिए दिग्गज ने किसे बनाया किस टीम का कैप्टन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close