दिल्ली में अब अपने ट्यूलिप बल्ब तैयार करेगा एनडीएमसी:एलजी संधू ने लोधी गार्डन स्थित एनडीएमसी की नर्सरी का किया दौरा- INA NEWS

दिल्ली में ट्यूलिप की स्थानीय खेती को बढ़ावा देने और आयातित बल्बों पर निर्भरता कम करने की दिशा में एनडीएमसी ने पहल तेज कर दी है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को लोधी गार्डन स्थित एनडीएमसी की नर्सरी का दौरा कर हाईटेक नर्सरी, ट्यूलिप ग्रोथ-कम-स्टोरेज चैंबर, कम्पोस्टिंग सुविधाओं और कैक्टस हाउस का निरीक्षण किया। एलजी ने ट्यूलिप के स्वदेशी उत्पादन की दिशा में एनडीएमसी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य एजेंसियों के लिए उदाहरण बताया। इस पहल की शुरुआत 2022 में की गई थी। पिछले सीजन में करीब 40 हजार ट्यूलिप बल्ब तैयार किए गए। इनमें से 24 हजार बल्ब आगामी सीजन में फूलों के लिए लगाए जाएंगे, जबकि शेष का उपयोग बल्बों का आकार बढ़ाने के परीक्षण में होगा। हर साल तैयार होते हैं 80 हजार पौधे करीब 300 वर्ग मीटर में फैली हाईटेक नर्सरी में एक चक्र में 18 से 20 हजार पौधे तैयार किए जा सकते हैं। यहां साल में चार उत्पादन चक्र होते हैं। कैक्टस हाउस में कैक्टि और सक्यूलेंट्स की करीब 400 प्रजातियों के नमूने मौजूद हैं।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News