Crime- पटाखे के विवाद ने पकड़ा तूल: घायल को लेकर हाईवे पर लगाया जाम, चार थानों की पुलिस तैनात; जमकर हुई पंचायत -#INA

दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन बड़ा बवाल बन गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सोमवार को दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई के बाद मामला और गरमा गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को साथ लेकर उमरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।


Table of Contents



पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में दीपावली की रात पटाखा ऊपर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दुबेपुर गांव निवासी भैयालाल पांडेय के पुत्र लक्ष्मण और रोहित घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News