Crime- सिरसा: नहराना गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत -#INA

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना में सोमवार देर रात्रि करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब भटू से चौपटा की ओर आ रही एक टिआगो कार गांव नहराना के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्राली तुड़ी से भरी हुई थी।


Table of Contents

हादसे का विवरण

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पिली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान जिला हिसार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा से अग्रोहा रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News