ट्रम्प बोले- हेगसेथ ने दो जंग जीतीं, उन्हें क्यों हटाएं:ईरान से युद्ध जरूरी था; महाभियोग की मांग करने वाले सांसद को लूजर कहा- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने दो युद्ध जीते हैं, ऐसे में उन्हें पद से हटाने की मांग क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा ईरान से युद्ध जरूरी था। साथ ही, उन्होंने ने हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की मांग को खारिज करते हुए इसे गलत बताया। उन्होंने महाभियोग प्रस्ताव लाने वाले रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी को ‘लूजर’ यानी हारा हुआ व्यक्ति कहा। ट्रम्प बोले- पुराने युद्धों के जिम्मेदारों पर महाभियोग क्यों नहीं ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका के सिर्फ 18 सैनिक मारे गए, जबकि वियतनाम युद्ध में 65 हजार लोगों की जान गई थी। अमेरिका ईरान में 7 महीने से अभियान चला रहा है, जबकि वियतनाम में अमेरिकी सेना 21 साल तक रही थी। ट्रम्प ने कहा, वियतनाम, इराक और अफगानिस्तान युद्ध चलाने वाले लोगों पर महाभियोग क्यों नहीं चलाया गया? उन युद्धों में हजारों लोगों की जान गई और कुछ हासिल भी नहीं हुआ। ट्रम्प ने महाभियोग प्रस्ताव लाने वाले केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैसी पार्टी के अच्छे बिलों का भी विरोध करते हैं और संसद का समय बर्बाद करते हैं। हेगसेथ बोले- जरूरत पड़ने पर ईरान पर दोबारा हमला करेंगे रक्षा मंत्री हेगसेथ ने भी ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का फैसला सही था और जरूरत पड़ने पर वे दोबारा ऐसा ही करेंगे। हेगसेथ के मुताबिक, ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था। उसने मिसाइलों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर ली थी, जिससे उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकना मुश्किल हो गया था। उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प प्रशासन ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोका। हेगसेथ से पूछा गया कि क्या रिपब्लिकन सांसद इस हफ्ते महाभियोग प्रस्ताव को रोकने के लिए पर्याप्त वोट जुटा पाएंगे। इस पर उन्होंने कहा, ‘हमें इसकी चिंता नहीं है।’ हेगसेथ पर गलत तरीके से युद्ध शुरू करने का आरोप रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया और ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए गैरकानूनी आदेश दिए। अमेरिकी संसद के नियमों के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर बुधवार तक शुरुआती वोटिंग कराना जरूरी है। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने भी हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की मांग का समर्थन किया था। हेगसेथ बोले- युद्ध रोकने का फैसला ट्रम्प करेंगे हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा या शर्त तय नहीं की। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल अमेरिका सैन्य कार्रवाई में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने बताया कि ट्रम्प जब चाहें सैन्य अभियान रोक सकते हैं। ईरान को यह चेतावनी भी दी गई है कि वह परमाणु सामग्री किसी दूसरे देश को न सौंपे। हेगसेथ ने साफ किया कि सैन्य कार्रवाई जारी रखने या रोकने का आखिरी फैसला ट्रम्प ही लेंगे। युद्ध मंत्रालय उन्हें इस फैसले को लागू करने के लिए जरूरी सैन्य मदद और संसाधन मुहैया कराएगा। ———————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म: कतर के PM से मुलाकात के बाद कहा- फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने सोमवार को कहा कि फिलहाल अमेरिका मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News