Sport : IPL में बढ़ेंगी 2 नई टीमें? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान #INA

IPL 2027: आईपीएल में दो नई टीमें जुड़ने की चर्चाओं पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि 2028 से आईपीएल को 10 के बजाय 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. 11 नवंबर को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने ऐसी सभी खबरों को महज अटकलें करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने अगले ऑक्शन और फ्रेंचाइजियों के बजट को लेकर भी स्थिति साफ की है. बता दें कि 16 दिसंबर को आईपीएल 2027 का ऑक्शन होगा.
12 टीमों वाले IPL पर क्या बोले देवजीत सैकिया?
पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि BCCI अगले मीडिया राइट्स साइकिल यानी 2028 से IPL में दो नई फ्रेंचाइजियों को शामिल करने पर विचार कर रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवजीत सैकिया ने कहा कि हमने 2028 में आईपीएल को 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर न तो औपचारिक रूप से और न ही अनौपचारिक रूप से कोई चर्चा की है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिलहाल यह विषय बोर्ड के विचार के दायरे में भी नहीं है.
BCCI secretary Devajit Saikia dismisses reports of IPL expanding . 12 teams in 2028, stating that the Board has neither formally nor informally discussed the possibility and that expansion is not on its agenda at this stage.
(PTI)
— Ragav X (@ragav_x) November 11, 2026
IPL के ऐतिहासिक 20वें सीजन पर पूरा ध्यान
देवजीत सैकिया ने बताया कि BCCI का पूरा फोकस अभी अगले साल होने वाले IPL 2027 पर है. उन्होंने कहा कि 2027 में इस लीग के 20 साल पूरे होने जा रहे हैं और यह टूर्नामेंट का ऐतिहासिक 20वां सीजन होगा. बोर्ड इसे फैंस और खिलाड़ियों के लिए बेहद खास और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है.
फ्रेंचाइजियों के पर्स बढ़ाने पर भी अभी मुहर नहीं
क्रिकेट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं जोरों पर थीं कि बीसीसीआई आगामी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के खर्च करने की सीमा यानी सैलरी पर्स को बढ़ा सकता है. कयास लगाए जा रहे थे कि टीमों का बजट 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर सीधे 150 करोड़ रुपये किया जा सकता है. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों पर भी पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि टीमों के सैलरी पर्स में बढ़ोतरी को लेकर फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है.
सैकिया ने यह भी साफ किया कि आईपीएल 2027 की नीलामी एक मिनी ऑक्शन होगी, जहां टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ खाली जगहों को ही भरेंगी. ऐसे में अभी पुराने बजट के हिसाब से ही बोली लगाई जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि फ्रेंचाइजियों के सैलरी पर्स में इजाफा करने पर कोई भी विचार अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन के समय ही किया जाएगा, जब टीमें नए सिरे से अपना स्क्वाड तैयार करेंगी.
16 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित की जाएगी. इस नीलामी के साथ ही 3 साल बाद आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी हो रही है. इससे पहले लगातार तीन सीजन की नीलामी विदेश में आयोजित की गई थी. आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई में, 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में और 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था. भारत में आखिरी बार आईपीएल ऑक्शन दिसंबर 2022 में कोच्चि में हुआ था. इसके अलावा गोवा में भी 2009 के बाद पहली बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह की एंट्री से कितना बदलेगा मुंबई इंडियंस का समीकरण? जानें कैसे मजबूत होगी MI की गेंदबाजी
IPL में बढ़ेंगी 2 नई टीमें? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,