Sport : विवाद के बाद KKR से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान की IPL 2027 ऑक्शन में एंट्री, कई बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी कराया रजिस्ट्रेशन #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है. पिछले सीजन आईपीएल 2026 में हुए भारी विवाद के बाद बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है. इतना ही नहीं, बांग्लादेश के कई और स्टार खिलाड़ियों ने भी आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की है और 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है.
BCB अधिकारी ने की खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने भी इस खबर पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. 11 नवंबर को ‘इंडिया टुडे’ से खास बातचीत में नफीस ने बताया कि यह मिनी ऑक्शन की एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके तहत बीसीसीआई ने सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स को पत्र भेजकर ऑक्शन में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के नाम मांगे थे.
उन्होंने साफ तौर पर पुष्टि की है कि मुस्तफिजुर रहमान ने आगामी मिनी ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. इसके साथ ही नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी नीलामी में शामिल होने के लिए अपने नाम भेजे हैं.
🚨 BIG BLOW FOR PSL FRANCHISES. 🚨
– Mustafizur Rahman, Nahid Rana & Rishad Hossain have registered for the IPL auction. (Prothom Alo)
– Not good news for Lahore Qalandars, Peshawar Zalmi and Rawalpindiz. pic.twitter.com/V5brhwO0Pl
— Sheri. (@CallMeSheri1_) November 11, 2026
IPL के पिछले सीजन में हुआ था बड़ा विवाद
मुस्तफिजुर रहमान का इस ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना इसलिए भी सुर्खियों में है, क्योंकि पिछले सीजन IPL 2026 में काफी बवाल मचा था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव और विवाद के बाद BCCI के निर्देश पर केकेआर को उन्हें अपनी टीम से रिलीज करना पड़ा था. उस घटना के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से भी इनकार कर दिया था. अब एक साल बाद इन खिलाड़ियों ने फिर से आईपीएल का रुख किया है.
🚨 BANGLADESH PLAYERS REGISTERED FOR IPL 2027 AUCTION. [Sports Today]
Mustafizur Rahman, Nahid Rana, Rishad Hossain, Hasan Mahmud, Towhid Hridoy, Taskin Ahmed & Shoriful Islam. pic.twitter.com/2pWMtiyO0W
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 11, 2026
PSL फ्रेंचाइजियों को लग सकता है बड़ा झटका
बांग्लादेशी खिलाड़ियों के इस फैसले से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीमों की टेंशन बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आईपीएल ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को खरीदार मिल जाता है, तो ये पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलना पसंद करेंगे. इससे पीएसएल की लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी जैसी फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका लग सकता है, जो इन खिलाड़ियों पर निर्भर रहती हैं. हालांकि, रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आईपीएल की फाइनल शॉर्टलिस्ट में किसे जगह मिलती है और फ्रेंचाइजियां इन पर दांव लगाती हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह की एंट्री से कितना बदलेगा मुंबई इंडियंस का समीकरण? जानें कैसे मजबूत होगी MI की गेंदबाजी
विवाद के बाद KKR से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान की IPL 2027 ऑक्शन में एंट्री, कई बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी कराया रजिस्ट्रेशन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,