मुन्नक नहर किनारे 11 किमी लंबा छठ घाट बनेगा:12 नवंबर को उद्घाटन; दोनों किनारों पर पक्की सड़कें और सीढ़ियां बनाईं- INA NEWS

दिल्ली में मुन्नक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का 12 नवंबर को उद्घाटन किया जाएगा। उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र में सिंगलपुर गांव के पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के लिए नहर में साफ पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी छोड़ा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध जल प्रवाह मिल सके। अलग-अलग स्थानों पर फव्वारे भी लगाए जाएंगे मुख्यमंत्री के अनुसार, घाट की दोनों तरफ पक्की सड़कें और स्थायी सीढ़ियां बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट और रोशनी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही बैठने के लिए बेंच, हरियाली और सौंदर्यीकरण के काम भी किए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर फव्वारे भी लगाए जाएंगे। सरकार ने नहर के आसपास सफाई अभियान चलाकर करीब 1400 ट्रक मलबा, कचरा और गंदगी हटाई है। दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने के बाद इस क्षेत्र को व्यवस्थित छठ घाट के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने परियोजना का कई बार निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News