Sport : IND vs NZ 4th ODI : टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री, इन 2 के पास डेब्यू करने का मौका #INA

IND vs NZ 4th ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक कुल 3 मुकाबले हो चुके हैं. अब चौथा और पांचवां वनडे मैच खेले जाना बाकी है. उससे पहले ही इंडियन क्रिकेट टीम में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री हो चुकी है. दरअसल, चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. वहीं शुरुआती 3 मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले तीन खिलाड़ी चौथे और पांचवें मैच से बाहर हो गए हैं. 

आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की तैयारी के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टेस्ट स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं. वहीं चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को शामिल किया गया है. अब कुशाग्र और यश के पास अपना इंटरनेशनल वनडे डेब्यू करने का मौका होगा.

कुशाग्र और यश के पास डेब्यू का मौका

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतिम दो वनडे मैचों के लिए केएल राहुल की जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है. वहीं अंशुल कंबोज की जगह पर यश ठाकुर को स्क्वाड में मौका मिला है. कप्तान शुभमन गिल की जगह पर टीम में तिलक वर्मा की एंट्री हुई है. तिलक टीम इंडिया के लिए पहले ही अपना वनडे डेब्यू कर चुके हैं. अब सिर्फ यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र के पास अपना वनडे डेब्यू करने का मौका होगा. 

 

तिलक भारत के लिए खेल चुके हैं 4 मैच 

भारत के दाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 में अपना वनडे डेब्यू किया था. तब से अब तक वो टीम इंडिया के लिए 5 वनडे मैच खेले चुके हैं. उन्होंने 4 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से कुल 68 रन बना चुके हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 6 चौके और 1 छक्का लगाया है.

यश ठाकुर ने सिर्फ खेला टी20 क्रिकेट 

वहीं यश ठाकुर टीम इंडिया के लिए पहले भी खेल चुके हैं. उन्होंने सिर्फ भारत के लिए अब तक टी20 क्रिकेट खेला है. यश ने अपना टी20 डेब्यू इसी साल यानी 2026 में किया है. उन्होंने भारत के लिए अब तक 4 टी20 मुकाबलों की 3 पारियों में 5 विकेट लिए हैं. वो अब तक 9.20 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए हैं. ऐसे में यश ठाकुर के पास मौका होगा कि वो भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू भी कर सकें.

पहली बार टीम में शामिल हुए कुशाग्र

ये कुमार कुशाग्र का टीम इंडिया के लिए मेडन कॉल-अप है. उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया है. उन्होंने अब तक भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है. अब उनके पास मौका होगा कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू कर सकें. केएल राहुल की जगह टीम में खाली हुई है, ऐसे में उनको विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने का मौका मिल सकता है.  

भारत का चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : ICC ODI Rankings में शुभमन गिल समेत इन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार, अक्षर, अर्शदीप और गूरनूर को मिला बड़ा इनाम

IND vs NZ 4th ODI : टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री, इन 2 के पास डेब्यू करने का मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close