Sport : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान, उमेश यादव की एंट्री शामिल #INA

Syed Mushtaq Ali Trophy: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही, पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज अर्जुन राजपूत भी जल्द ही सीनियर क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. वहीं, भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव भी इस टी20 टूर्नामेंट में पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे.
अंडर-19 एशिया कप के बाद टीम से जुड़ेंगे अर्जुन राजपूत
PCA ने 11 नवंबर को जानकारी दी कि युवा बल्लेबाज अर्जुन राजपूत को पंजाब की टीम से जुड़ने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. वह फिलहाल ओमान में अंडर-19 एशिया कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं. टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म होने के बाद ही वह पंजाब के स्क्वाड में शामिल होंगे. भारत को 12 नवंबर को मस्कट में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है.
प्रभसिमरन सिंह को रिप्लेस करेंगे सहज धवन
पंजाब के स्क्वाड में एक अहम बदलाव भी देखने को मिलेगा. टीम के मुख्य विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को दोहा में 19 से 29 नवंबर तक होने वाले मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है. ऐसे में जब प्रभसिमरन इंडिया-ए के साथ जुड़ेंगे, तब उनकी जगह सहज धवन को पंजाब की टीम में शामिल किया जाएगा. प्रभसिमरन की गैरमौजूदगी में शानदार फॉर्म में चल रहे सलिल अरोड़ा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
THE SQUAD IS ANNOUNCED! 🏆
Punjab gears up for the Syed Mushtaq Ali Trophy 2026–27, led by Captain @Raman___19
Wishing the team the very best for the tournament. Go make Punjab proud! 💙🏏#PunjabCricket #PCA #SyedMushtaqAliTrophy pic.twitter.com/njpecUGsP1
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) November 11, 2026
उमेश यादव और हरप्रीत बराड़ से गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती
विदर्भ का साथ छोड़कर इस सीजन पंजाब के लिए 4 रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुके अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को स्क्वाड में जगह मिली है. वो अब टी20 फॉर्मेट में भी पंजाब के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. बल्लेबाजी में अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह और उदय सहारन टीम को मजबूती देंगे. जबकि स्पिन विभाग की कमान बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ और लेग स्पिनर रघु शर्मा के हाथों में होगी.
14 नवंबर से इंदौर में पंजाब का अभियान
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब की टीम को एलीट ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसके सभी मुकाबले इंदौर के होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे. इस ग्रुप में पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, रेलवे, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, सौराष्ट्र और बिहार की कुल 8 मजबूत टीमें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे SRH की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर, देखें पहली झलक
पंजाब अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को डेली कॉलेज ग्राउंड में पड़ोसी टीम हरियाणा के खिलाफ सुबह 9:00 बजे होने वाले मुकाबले से करेगी. इसके बाद टीम ग्रुप चरण में कुल 7 मैच खेलेगी और 26 नवंबर को बिहार के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला खेलने उतरेगी. नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए रमनदीप सिंह की अगुवाई वाली पंजाब टीम को अपने ग्रुप में टॉप स्थान हासिल करना होगा.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए पंजाब का स्क्वाड
विश्वनाथ प्रताप, प्रभसिमरन सिंह (बाद में सहज धवन उनकी जगह लेंगे), विहान मल्होत्रा, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह (कप्तान), सनवीर सिंह, रघु शर्मा, हरप्रीत बराड़, साहिल भास्कर, कार्तिक चड्ढा, इमैनजोत सिंह चहल, सुखदीप बाजवा, जशन जिंदल, कृष्ण भगत और उमेश यादव.
यह भी पढ़ें: विवाद के बाद KKR से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान की IPL 2027 ऑक्शन में एंट्री, कई बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी कराया रजिस्ट्रेशन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान, उमेश यादव की एंट्री शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,