Sport : Explainer: क्या है सैंडपेपर गेट विवाद? जानिए आखिरकार इतनी सालों बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फिर क्यों मचा बवाल #INA

What is Sandpaper controversy : क्रिकेट का मैदान अक्सर विवादों से घिरा रहता है. इस खेल में हमने कई ऐसे विवाद देखें हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था. बल्लेबाज कई दफा अपने बल्ले के साथ कुछ ऐसा करते हैं, जो क्रिकेट के नियमों को हिलाकर रख देता है. तो वहीं कई बार गेंदबाज कुछ ऐसा कर देते हैं, जो खेल भावना को चकना चूर कर देते हैं. विकेट के पीछे विकेटकीपर भी और फील्ड में फील्डर भी कई बार ऐसा कुछ कर देते हैं, जिससे खेल कलंकित हो जाता है.
क्रिकेट के मैदान पर बैट में स्पिंग लगाकर खेलने जैसे आरोप, बॉल टेम्परिंग और विकेट को जानबूझकर हानि पहुंचाने जैसे इल्जाम कई बार समाने आते रहते हैं. क्रिकेट के मैदान पर मैच फीक्सिंग जैसे आरोप भी आए दिन सामने आते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट और वहां के क्रिकेटर मैच फीक्सिंग में अक्सर घिरे रहते हैं. पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर सलमान बट्ट और मोहम्मद आमिर भी फिक्सिंग के आरोपों में अपना करियर बर्बाद कर चुके हैं. अब एक और नए विवाद का नाम सामने आ रहा है.
ये विवाद कोई और नहीं बल्कि सैंडपेपर कांड है. अब सैंडपेपर विवाद क्या है. ये विवाद कब शुरू हुआ था. इस विवाद में किस देश के खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने ऐसा क्या किया था, जिससे सैंडपेपर कांड गहराया और कौन-कौन से खिलाड़ी इसकी चपेट में आए, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
A fierce rivalry, rising tensions and a controversy that stunned the cricketing world.
Relive the story of the infamous Sandpaper Gate scandal.🔥 pic.twitter.com/Vn23NsydOF
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 16, 2026
सैंडपेपर विवाद क्या है?
साल 2018 में सैंडपेपर विवाद जन्मा था. ये विवाद ऑस्ट्रेलिया में खड़ा हुआ था. इस विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को धूमिल कर दिया था. इस विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ईमानदारी और खेल भावना पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. इस विवाद में ऑस्ट्रेलिया के 3 बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने आया था. इसमें उस समय के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और युवा बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट शामिल थे. सैंडपेपर विवाद को सैंडपेपरगेट के नाम से भी जानते हैं.
बता दें कि, मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ये विवाद हुआ था. इस मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए टीवी कैमरों में देखा गया. वह पीले रंग की सैंडपेपर जैसी वस्तु से गेंद की सतह को खुरदरा करने की कोशिश कर रहे थे, ताकि गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग हासिल करने में मदद मिल सके. इस घटना ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया था.
इस मामले की जांच में बैनक्रॉफ्ट ने शुरुआत में सैंडपेपर की जगह पीले टेप के इस्तेमाल की बात कही, लेकिन बाद में उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की बात स्वीकार कर ली. ऑस्ट्रेलिया के उस समय के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि टीम के कुछ खिलाड़ियों ने गेंद की स्थिति बदलने की योजना बनाई थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में डेविड वॉर्नर को इस योजना का प्रमुख सूत्रधार माना गया.
इन 3 खिलाड़ियों को मिली थी बड़ी सजा
इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगाया, जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए क्रिकेट से निलंबित किया गया. इस विवाद के कारण स्मिथ को कप्तानी गंवानी पड़ी और टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया. वहीं कोच डैरेन लेहमैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस सैंडपेपर विवाद वाले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 322 रनों से हराया था. अब सैंडपेपर विवाद एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर इस पर फिर से बात कर रहे हैं. ऐसा क्यों हुआ है, आइए अब इसके बारे में जानते हैं.
2018 के बाद फिर क्यों गरमाया विवाद
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी एक किताब लिखी है. उन्होंने अपनी इस किताब (‘सब्र’) में इस पूरे मामले का एक बार फिर से जिक्र किया है. उन्होंने इस सैंडपेपर गेट विवाद के बारे में अपनी इस खिताब में कई बड़े खुलासे किए हैं. इसमें सबसे बड़ा दावा उस्मान ख्वाजा ने ये किया है कि, 2018 में दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैंडपेपरेगट मामले के बारे में पता था. ख्वाजा के अनुसार सैंडपेपर स्कैंडल के बारे में सबको पता था.
ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में सैंडपेपरगेट चैप्टर बैनक्रॉफ्ट, वार्नर और स्मिथ को समर्पित किया है. ख्वाजा के खुलासों का अब पूर्व ओपनर डेविड वार्नर ने भी सपोर्ट किया है, जिन्होंने कहा कि दावे सौ प्रतिशत सही हैं.उनके इन खुलासों को पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी समर्थन दिया है, जो इस मामले में शामिल थे और जिन पर एक साल का प्रतिबंध भी लगा था.
अब इस पूरे मामले पर उस समय के ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है. समर ऑफ द सेंचुरी के लिए कायो स्पोर्ट्स और फॉक्स क्रिकेट के लॉन्च इवेंट में मीडिया से बात करते हुए स्टार्क ने कहा कि वह 2021 में साथी गेंदबाजों पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के साथ जारी किए गए संयुक्त बयान पर कायम हैं. स्टार्क ने कहा कि, मैंने सच में इस पर (ख्वाजा के दावों की कवरेज) ज्यादा ध्यान नहीं दिया हैय मेरी राय नहीं बदली है. 2021 में हमने जो कहा था, वो नहीं बदला है’.
स्टार्क समते इन 3 गेंदबाजों ने 2021 में दिया था बड़ा बयान
दरअसल, सैंडपेपर विवाद में ऑस्ट्रेलिया के उस समय के 4 गेंदबाजों पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन ने मिलकर एक बयान दिया था और इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा था. तब इन सभी खिलाड़ियों ने कहा था कि, उन्हें सैंडपेपर को मैदान पर ले जाने की कोई जानकारी नहीं थी. उन्हें इस पूरे मामले का पता केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर तस्वीरें देखने के बाद ही चला था. इन सभी गेंदबाजों ने दावा किया था कि, अंपायर नाइजेल लॉन्ग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने गेंद की जांच की थी और गेंद को कोई नुकसान नहीं मिला था.
ये भी पढ़ें : ‘उनको रिलीज कर देना चाहिए…’ पूर्व क्रिकेटर ने MI से इस मैच विनर प्लेयर की कराई छुट्टी, जानिए ऑक्शन से पहले क्या कहा?
Explainer: क्या है सैंडपेपर गेट विवाद? जानिए आखिरकार इतनी सालों बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फिर क्यों मचा बवाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,