Sport : बड़ी खबर! क्रुणाल पांड्या को मिली भारत की कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान #INA

Krunal Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वह भले ही लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपने कंसिस्टेंट प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. इस बीच अब अपडेट सामने आ रही है कि हांग कांग सिक्सर्स में क्रुणाल भारत की टीम की कप्तानी करने वाले हैं. पहले ये जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई थी, लेकिन अब वह टीम इंडिया में लौट चुके हैं और भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच का हिस्सा हैं. ऐसे में अब इस विदेशी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे.
क्रुणाल पांड्या को बनाया कप्तान
🚨 KRUNAL PANDYA – CAPTAIN OF INDIA 🇮🇳
– Krunal Pandya will lead India in the Hong Kong sixes 2026. pic.twitter.com/HObU80bIFu
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 17, 2026
हांगकांग सिक्सेस में क्रुणाल पांड्या को भारत का कप्तान बनाया गया है. दरअसल, जब टीम का ऐलान हुआ था, तब भुवनेश्वर कुमार को टीम की कमान सौंपी गई थी. मगर, अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद भुवी को वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले पांचवें टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया. इसके बाद ही अब क्रुणाल को कप्तानी सौंपी गई है. तो वहीं, कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है.
Captaincy duties? Checked. Excitement levels? Through the roof! 🔥🇮🇳
Krunal Pandya is all set for Hong Kong Sixes 2026! 🤌#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee pic.twitter.com/Asdza8cra9
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 17, 2026
ऐसी है भारत की टीम
भारतीय टीम को ग्रुप-C में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के साथ रखा गया है. हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ी अभी सक्रिय हैं और किसी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. इनमें से 2 खिलाड़ियों ने IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में भी हिस्सा लिया था.
क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी. 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी.
🚨 SQUAD UPDATE 🚨
Kulwant Khejroliya is ready . bring the heat as he officially joins the Indian squad for the Hong Kong Sixes. Time . light up the tournament! 🇮🇳🔥#TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents… pic.twitter.com/KDU3pJiI94
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 17, 2026
क्रुणाल पांड्या के आंकड़े
क्रुणाल पांड्या ने भारत के लिए 5 वनडे मैच खेले, 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 17 विकेट लिए और 254 रन बनाए. वहीं, आईपीएल में क्रुणाल ने अब तक 158 मैच खेले हैं, जिसकी 126 पारियों में 133.84 की स्ट्राइक रेट से 1974 रन बनाए हैं. साथ ही वह 31.87 के औसत से 107 विकेट लिए हैं.
Nothing beats the pride of playing for the country. 🇮🇳💙
Back exactly where he belongs. Bhuvi was set . lead at the Hong Kong Sixes, but the universe had bigger plans. Wishing our Swing King the absolute best as he returns . play in blue! 💙🏏#TurnItUpToSix #HongKongSixes… pic.twitter.com/MzIP09lPqZ
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 17, 2026
सबसे ज्यादा बार किसने जीता है टूर्नामेंट?
पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने 6 खिताब जीते हैं. इसके बाद इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का स्थान आता है जिन्होंने 5-5 खिताब जीते हैं. श्रीलंका ने 2 खिताब जीते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्ट इंडीज ने एक-एक खिताब जीता है.
ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? सीरीज के विजेता का होगा फैसला, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
बड़ी खबर! क्रुणाल पांड्या को मिली भारत की कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,