खबर शहर , यूपी: आगरा में रजिस्ट्री कराने वालों की आफत, टोकन मशीन बंद; दो-दो घंटे भीड़ में इंतजार – INA

 निबंधन कार्यालय में टोकन मशीन न चलने से लोगों को परेशानी हो रहीं है। उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। इन कार्यालयों के बाहर रोज आ रहे लोगों की क्षमता से जगह कम है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सदर तहसील परिसर में पांच निबंधन कार्यालय हैं। प्रत्येक में तीन-तीन काउंटरों पर कार्य किए जाने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि कुछ काउंटर पर कार्य नहीं किया जा रहा है। इनमें से तीन कार्यालयों बहुमंजिला इमारत पर हैं। उनके सामने छोटे से बरामदे हैं। उन्हीं में से ऊपर जाने के लिए सीढि़यां हैं। रोज तहसीलों पर सामान्य दिनों में 250 से 350 के करीब बैनामा, इकरारनामा, दानपत्र, किरायानामा आदि के कार्यों के लिए 800 से हजार लोग पहुंचते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कार्यालयों के बाहर कम जगह होने की वजह से खड़े होने में भी परेशानी होती है। अगर टोकन मशीन शुरू हो जाए तो दिक्कत कम हो जाएंगे। टोकन नंबर मिलने के बाद रजिस्ट्री कराने वाले और गवाह वकीलों के चैंबर पर अपने नंबर का इंतजार करेंगे। कार्यालय के बाहर भीड़ नहीं जुटेगी। वकीलों का मुंशी नंबर आने से पहले पार्टी को सूचित कर देगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नगला पदी निवासी राधेश्याम ने बताया कि सुबह 11 बजे से माता को लेकर आया था। उनसे दानपत्र कराना है। यहां भीड़ इतनी है कि खड़े होने तक की जगह नहीं है। दो घंटे इंतजार करते हो गए। टोकन मशीन चालू हो तो एक व्यक्ति आकर पता कर जाए और सभी लोग अपने नंबर पर ही आ जाया करें। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ताजगंज निवासी राधिका सिंह ने कहा कि यहां खड़े होने तक की जगह नहीं हैं। छोटा बच्चा भीड़ में परेशान होकर रो रहा है। प्लाॅट का बैनामा कराना था। इसके लिए एक घंटा इंतजार करते हो गया। टोकन मशीन शुरू हो तो नंबर देख उसी समय ऊपर आया जाए। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि कुछ टोकन मशीन खराब हो गई है। उन्हें जल्द सही कर चालू किया जा रहा है। इस व्यवस्था को जल्द शुरू किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News