Crime- झोटा हत्याकांड में खुलासा: पत्नी से बोला था आरोपी- ‘मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता’, दो साल से पाले था रंजिश -#INA

केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगेगा भाई परविंदर सिंह का चित्र: एडवोकेट धामी

Table of Contents

सिख समुदाय भाई परविंदर सिंह ‘झोटा’ के बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने पंजाब के युवाओं को नशों के घातक जाल से बचाने के लिए संघर्ष करते हुए शहादत प्राप्त की। आज के समय में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि उनके द्वारा नशों के खिलाफ शुरू किए गए संघर्ष को . बढ़ाया जाए और युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जाए।

यह बात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने झोटा के पिता भीम सिंह के साथ एक बैठक के दौरान कही। इस दाैरान तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह, शिरोमणि कमेटी के कार्यकारी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर, सचिव बलविंदर सिंह कहलवां, सतवीर सिंह और हरभजन सिंह ‘वक्ता’ भी उपस्थित थे।

एडवोकेट धामी ने घोषणा की कि परविंदर सिंह ‘झोटा’ की स्मृति को पूरे सम्मान के साथ संजोया जाएगा और उनका चित्र श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में स्थित केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम नशों के खिलाफ झोटा के संघर्ष और पंजाब के युवाओं को बचाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए एक श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने झोटा के पिता को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उनके परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की ओर से आने वाली किसी भी मांग या निर्देश का पूरा सम्मान किया जाएगा। 

इस मौके पर, एडवोकेट धामी ने उन युवाओं की हालत के बारे में भी पूछा जो झोटा के साथ घायल हो गए थे। घायलों के प्रति संवेदना जताते हुए, उन्होंने घोषणा की कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रत्येक घायल युवा को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने . कहा कि यदि वे चाहें, तो शिरोमणि कमेटी श्री अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी मेडिकल कॉलेज में उनके इलाज की व्यवस्था करने के लिए भी तैयार है। शिरोमणि कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें इलाज कराने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

इस अवसर पर, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने न्याय के लिए संघर्ष कर रही संगत के लिए लंगर सेवा जारी रखने और उनके लिए विश्राम स्थल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। इस मौके पर तख्त श्री दमदमा साहिब के प्रबंधक एस. नरिंदरजीत सिंह, गुरुद्वारा बाबा गंधा सिंह जी के प्रबंधक एस. सुरजीत सिंह ठिकरीवाला और प्रभारी एस. भोला सिंह मौजूद थे।

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News