यूपी – जनगणना 2027: घर बैठे खुद भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, 16 से 30 नवंबर तक मौका; ये है प्रक्रिया – INA

 जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत आम नागरिकों को अपने परिवार का विवरण खुद ऑनलाइन दर्ज करने की विशेष सुविधा दी गई है। लोग 30 नवंबर तक अधिकृत पोर्टल पर जाकर स्व-गणना (सेल्फ-इन्यूमेरेशन) कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक (न्यूमरेटर) घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल (censusindia.gov.in) पर नागरिक अपने मोबाइल नंबर व पहचान पत्र के जरिये लॉगइन कर डिजिटल फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने पर एक रेफरेंस (संदर्भ) कोड मिलेगा, जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। इससे दोबारा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। जो लोग ऑनलाइन विवरण दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर आने वाले प्रगणक अपने मोबाइल एप के माध्यम से डाटा डिजिटल दर्ज करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पूछे जाएंगे 40 सवाल

Table of Contents

Table of Contents

जनगणना के दूसरे चरण में कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, लिंग, जन्म तिथि, धर्म, जाति, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, व्यवसाय, प्रवास का कारण, बैंक खाता, मोबाइल, कोविड टीकाकरण और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संकलित की जाने वाली सभी सूचनाओं की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और यह आंकड़े देश की भावी योजनाओं एवं विकास नीतियों का मुख्य आधार बनेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News