Technology, अमेजन को टक्कर देगा मस्क का शॉपिंग प्लेटफॉर्म?: Grok बॉट पर रोक के बाद आया X Shop का आइडिया, जानें पूरा मामला – Elon Musk Hints Amazon Rival After Grok Shopping Bot Faces Restrictions — INA

सार

अमेजन पर एआई शॉपिंग बॉट्स की खरीदारी को लेकर विवाद के बीच मस्क ने उसके मुकाबले नया प्लेटफॉर्म बनाने का विचार सामने रखा है। एक्स पर ग्रोक बॉट से जुड़ी शिकायत के जवाब में मस्क ने अमेजन का प्रतिद्वंद्वी शुरू करने की बात कही। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से…

Elon Musk Hints Amazon Rival After Grok Shopping Bot Faces Restrictions
प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : एआई जनरेटेड

बीते कुछ वर्षों से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको खुद स्क्रॉल न करना पड़े और आपका व्यक्तिगत एआई बॉट आपके लिए सबसे अच्छी डील ढूंढकर ऑर्डर भी प्लेस कर दे? कुछ ऐसा ही होने वाला था, कि अमेजन ने इस पर ब्रेक लगा दिया। अमेजन की ओर से थर्ड-पार्टी एआई एजेंट्स और बॉट्स को अपने प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने से ब्लॉक करने के बाद, टेक दिग्गजों के बीच तनातनी बढ़ गई है। अब एलन मस्क ने खुलकर इशारा किया है कि वे अमेजन का मुकाबला करने के लिए एक नया एआई-फ्रेंडली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ला सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत ट्विटर पर एक यूजर के पोस्ट से हुई। जिसमें उनके कहा कि अमेजन उनके Grok AI बॉट्स को प्लेटफॉर्म से ऑर्डर देने से रोक (ब्लॉक) रहा है। उन्होंने लिखा कि मस्क का जवाब तो बस यह है कि अपने बॉट से कहो कि वह सामान कहीं और से खरीद ले।

यूजर ने खुलासा किया कि उनके एक खास ग्रोक बॉट का काम सिर्फ अमेजन के रिटर्न हैंडल करना था, इसलिए वे इस डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं। यूजर ने . पूछा कि क्या आप अपने बॉट के लिए स्टोर बदलेंगे? और सीधे एलन मस्क को सुझाव दिया “Elon, i think its time for an X Shop?” (एलन, मुझे लगता है कि अब X Shop लाने का सही समय आ गया है?)

इसके बाद इसी पाेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा कि शायद हमें अमेजन का एक प्रतिद्वंद्वी शुरू करना चाहिए।

Agent First, America First प्लेटफॉर्म का अनोखा आइडिया

  1. एजेंट फर्स्ट:इसे इंसानों से ज्यादा पर्सनल एआई एजेंट्स के जरिए शॉपिंग करने के लिए बनाया जाए।
  2. अमेरिका फर्स्ट:इसमें केवल अमेरिका में बने (USA-made) प्रोडक्ट्स ही बेचे जाएं।

अमेजन आखिरकार AI शॉपिंग एजेंट्स को ब्लॉक क्यों कर रहा है?

अमेजन और AI कंपनियों के बीच सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भारी खींचतान चल रही है। अमेजन अपने मार्केटप्लेस पर थर्ड-पार्टी एआई एजेंट्स को डेटा क्रॉल करने या ऑर्डर प्लेस करने की इजाजत नहीं दे रहा है।

मेटा (Meta) के म्यूज पर रोक: इसी साल सितंबर में अमेजन ने साफ किया था कि उसने मेटा के नए म्यूज पर्सनल एआई एजेंट को यूजर्स की ओर से Amazon.com पर खरीदारी करने से पूरी तरह रोक दिया है।

अमेजन ने क्या तर्क दिया?

इस पर अमेजन का कहना है कि उसने कभी ऐसे एक्सेस की अनुमति नहीं दी थी। मेटा ने उन्हें पहले से कोई नोटिफिकेशन नहीं दिया था और म्यूज ब्राउज सेशंस खुद की पहचान भी उजागर नहीं करते। इसके अलावा, अमेजन का दावा है कि यह टूल कस्टमर के क्रेडेंशियल्स (लॉगिन डिटेल्स) कैप्चर और स्टोर करता हुआ दिखता है, जिससे यूजर की प्राइवेसी और सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।

अन्य कंपनियों पर कार्रवाई: इससे पहले अमेजन ने एआई सर्च फर्म Perplexity के खिलाफ उसके Comet ब्राउजर को लेकर कानूनी मुकदमा दायर किया था। साथ ही गूगल (Google) और ओपनएआई (OpenAI) द्वारा बनाए गए शॉपिंग एजेंट्स को भी अपने प्लेटफॉर्म को क्रॉल करने से रोकने के कड़े प्रयास किए थे।

खुद का एलेक्सा फॉर शॉपिंग किया पेश

दिलचस्प बात यह है कि दूसरों को ब्लॉक करने के साथ ही अमेजन ने इस साल मई में अपना खुद का Alexa for Shopping AI एजेंट लॉन्च किया है। यह इन-हाउस AI एजेंट खुद प्रोडक्ट्स पर रिसर्च करता है और ग्राहकों को खरीदारी की सिफारिशें देता है।

क्या इसका असर आम यूजर्स पर पड़ सकता है?

  • सुविधा बनाम नियंत्रण:अगर एआई एजेंट्स खुद शॉपिंग करने लगेंगे, तो अमेजन जैसी कंपनियों का वो दबदबा कम हो सकता है जहां वे स्पॉन्सर्ड . और रेकमेंडेशंस के जरिए यूजर के फैसलों को प्रभावित करती हैं। एआई एजेंट केवल सबसे सस्ता और बेस्ट प्रोडक्ट ढूंढकर खरीदेगा।
  • विकल्पों की शुरुआत:अगर एलन मस्क सच में एजेंट फर्स्ट ई-कॉमर्स स्टोर (X Shop) शुरू करते हैं, तो इससे टेक-सैवी यूजर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलेगा जहां उनके स्मार्ट एआई एजेंट्स बिना किसी पाबंदी या सुरक्षा ब्लॉक के स्वतंत्र रूप से शॉपिंग कर सकेंगे।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News