Sport : IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बल्लेबाजों की लगेगी लॉटरी, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा मिजाज? #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस सीरीज में अब तक बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाजों पर हावी दिखे हैं. तो आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी या फिर गेंदबाज दमखम दिखाते नजर आएंगे. साथ ही ये भी जानेंगे कि चिन्नास्वामी में भारतीय टीम के आंकड़े क्या कहते हैं.
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. बेंगलुरु के इस मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। खासकर टी20 मुकाबलों में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.
𝐎𝐍𝐄 𝐋𝐀𝐒𝐓 𝐏𝐔𝐒𝐇, 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀! 🇮🇳
The series is locked at 2-2. Now, it’s time . turn the belief into a series-winning finish. 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/Z7Q1LHYqgL
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 17, 2026
स्पिन गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन उन्हें विकेट हासिल करने के लिए अपनी लाइन और लेंथ में विविधता रखनी होगी. तो वहीं, तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग या अतिरिक्त उछाल मिल सकता है, जबकि डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदें अहम होंगी.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसे हैं टीम इंडिया के आंकड़े?
चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पिछला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की थी.
🚨 . 🚨
Arshdeep Singh sustains blow . bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added . #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU#INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
सीरीज विजेता का होगा फैसला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है. जी हां, 5 मैचों की सीरीज अब बराबरी पर आ पहुंची है. शुरुआती चार मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही टीमों ने 4-4 मैचों में जीत दर्ज की. ऐसे में अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच काफी रोमांचक होने वाला है. चूंकि, इस मैच को जो टीम जीतेगी, वो सीरीज पर कब्जा करेगी और हारने वाली टीम के पिछड़ जाएगी और सीरीज गंवा बैठेगी. देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम बाजी मारती है.
A crucial update ahead of the series decider! 👀🇮🇳
India’s bowling coach Morne Morkel shares an update on Arshdeep Singh’s shoulder injury and speaks about the excitement of having Bhuvneshwar Kumar back in the T20I squad! 💪🔥#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/FQ41vejjaL
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 16, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन
ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? सीरीज के विजेता का होगा फैसला, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बल्लेबाजों की लगेगी लॉटरी, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,