यूपी – अलीगढ़: आज आ रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वागत है आपका चमकते-संवरते जिला अस्पताल में – INA

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज अलीगढ़ आ रहे हैं। वह वायुमार्ग से अपराह्न 12:50 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह पहले मलखान सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। यहां वह दोपहर 01:05 बजे से व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अपराह्न 01:30 बजे से डीएस डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे 02:10 बजे अलीगढ़ से प्रस्थान करेंगे।
जिला अस्पताल में हुआ सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम
मलखान सिंह जिला अस्पताल के दौरे पर आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आ रहे हैं। उनके स्वागत में जिला अस्पताल को चमकाया और संवारा गया। कहीं दीवारों पर गुलाबी रंग चढ़ाया जा रहा था तो कहीं स्ट्रेचर सफेद रंग से चमकाए जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम तक जारी इस कवायद को देखकर मरीज और तीमारदार भी हैरान थे।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के सामने गड्ढे में मिट्टी डाली जा रही थी। जर्जर रोड क्रॉस भी बदले जा रहे थे। . बढ़ने पर आयुष्मान वार्ड नंबर-1 में दो मरीज भर्ती मिले, जहां शाम 4:45 बजे यहां सफाई का काम चल रहा था। पास के कक्ष में अस्त-व्यस्त पड़े बेड व्यवस्थित किए जा रहे थे। महिला वार्ड के सामने भी रैंप को चौड़ा करने का काम जारी था। दीवारों पर गुलाबी रंग की पुताई हो रही थी। इमरजेंसी के बाहर भी नजारा बदला हुआ था। यहां मजदूर स्ट्रेचर को सफेद रंग से रंगने में जुटे थे।