खबर शहर , Agra News: 273 कैडेट्स में तीसरे स्थान पर रहीं मुस्कान – INA

बिचपुरी। श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की एनसीसी कैडेट मुस्कान कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर की रॉक क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 12 से 18 अक्तूबर तक आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुस्कान ने 273 कैडेट्स के बीच तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिचपुरी निवासी मुस्कान एनसीसी जूनियर विंग के द्वितीय वर्ष की कैडेट हैं। उनकी उपलब्धि पर सुशीला शर्मा, तपेश शर्मा, नितेश शर्मा और अर्चना शर्मा सहित शिक्षकों ने बधाई दी है।
Table of Contents