Sport : दिग्गज ने ODI World Cup 2027 के लिए इन 5 तेज गेंदबाजों को टीम इंडिया के स्क्वाड में दिया मौका, देखें खतरनाक आंकड़े #INA

ODI World Cup 2027 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. ये सीरीज आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के मद्देनजर टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा अहम है. इस सीरीज के शुरुआत दो मुकाबले भारत ने जीत लिया और तीसरा मैच बारिश के चलते धुल गया. अब पांच मैचों की सीरीज तीन मुकाबलों के बाद 2-0 पर खड़ी है. इस सीरीज में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बतौर कमेंटटर जुड़े हुए पूर्व भारतीय क्रिकेट रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.
रविचंद्रन अश्विन से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर सवाल पूछा गया था. उनसे तेज गेंदबाजों को चुनने के लिए कहा गया. इसके बाद अश्विन ने पांच तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है, जिन्हें वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खिलाना चाहते हैं. उन्होंने किसे चुना है, जानिए…
“𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐂𝐈𝐄𝐍𝐓𝐈𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐒 𝐒𝐏𝐎𝐊𝐄𝐍. 𝐖𝐎𝐔𝐋𝐃 𝐘𝐎𝐔 𝐁𝐀𝐂𝐊 𝐓𝐇𝐈𝐒 𝐏𝐀𝐂𝐄 𝐀𝐓𝐓𝐀𝐂𝐊 𝐅𝐎𝐑 𝟐𝟎𝟐𝟕?” 🧠
On a special edition of Ajab Sawaal Gazab Jawaab, World Cup winner Ravichandran Ashwin was put right in the hot seat 👀
Ajab Sawaal Ghazab Jawaab is… pic.twitter.com/XZdnNghNzL
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 9, 2026
अश्विन ने इन 5 गेंदबाजों का किया चुनाव
भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोनी स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपने टॉप-5 भारतीय गेंदबाज चुने हैं. उन्होंने हाल ही में संन्यास ले चुके मोहम्मद शमी को अपनी पांच भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट से बाहर रखा है, जबकि उनके स्क्वाड में प्रसिद्ध कृष्णा को भी बतौर वैकल्पिक गेंदबाजों के तौर पर चुना है. उन्होंने किन पांच गेंदबाजों को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड मौका दिया है. आइए उन्होंने किन्हें मौका दिया है, जानते हैं.
अश्विन ने सिराज को भी दिया मौका
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मैं सबसे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम लूंगा अगर प्रसिद्ध कृष्णा फिट होते हैं तो उन्हें टीम में देखना चाहूंगा. मोहम्मद सिराज को भी जगह मिलनी चाहिए. सिराज से मुझे बहुत उम्मीदें हैं. उनका लय में रहना जरूरी है. हार्दिक पांड्या को भी मैं चौथे पेसर के रूप में रखूंगा. मोहम्मद शमी को लेकर मुझे डाउट है. उनका मुझे पक्का नहीं लग रहा है. मैं पांचवें तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह को रखूंगा’. बता दें कि, अश्विन ने 5 के वजह 6 तेज गेंदबाजों को चुना है.
Wicket No.2 for Axar Patel as Kyle Jamieson is bowled for 7 runs.
Live – https://t.co/pxZRYf6dYV #NZvIND #TeamIndia pic.twitter.com/1aRK3v4BiX
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
कैसा है इन सभी गेंदबाजों का वनडे रिकॉर्ड
1 – जसप्रीत बुमराह: जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 91 वनडे मैचों में 151 विकेट हासिल किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 23.74 और इकोनॉमी 4.58 है. वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट पर 19 रन है. उनके नाम दो बार पांच विकेट हॉल भी दर्ज हैं.
2 – मोहम्मद सिराज: मोहम्मद सिराज ने भारती क्रिकेट टीम के लिए 51 वनडे मैचों में 77 विकेट चटकाए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 25.68 और इकोनॉमी 5.16 है. सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट पर 21 रन है.
3 – मोहम्मद शमी: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 108 वनडे मुकाबलों में 206 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 24.05 और इकोनॉमी 5.58 है. शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 विकेट पर 57 रन है. वो 6 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.
4 – अर्शदीप सिंह: अर्शदीप सिंह ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 19 मुकाबलों में 34 विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट पर 37 रन है. वो टीम में मौजूद एकमात्र बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.
5 – हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की ओर से 94 वनडे मुकाबलों में 91 विकेट हासिल किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 35.51 और इकोनॉमी 5.60 है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 24 रन है.
6 – प्रसिद्ध कृष्णा: प्रसिद्ध कृष्णा ने 30 वनडे मुकाबलों में 53 विकेट हासिल किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 27.09 और इकोनॉमी 5.98 है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट पर 23 रन है.
ये भी पढ़ें : Explainer: क्या है सैंडपेपर गेट विवाद? जानिए आखिरकार इतनी सालों बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फिर क्यों मचा बवाल
दिग्गज ने ODI World Cup 2027 के लिए इन 5 तेज गेंदबाजों को टीम इंडिया के स्क्वाड में दिया मौका, देखें खतरनाक आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,