Sport : सूर्यकुमार यादव बने T20 के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने सौंपी जिम्मेदारी #INA

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टी20 क्रिकेट में वापसी हो रही है. घरेलू टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार, 9 नवंबर को अपनी 16-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस बार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मुंबई टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे की भी टीम में वापसी हुई है, जिससे मुंबई का मिडिल ऑर्डर बेहद आक्रामक और मजबूत नजर आ रहा है. मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ करेगी.
कप्तान सूर्यकुमार यादव की घरेलू क्रिकेट में वापसी
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 के बाद पहली बार मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि सूर्या की बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में वापसी हो रही है. कप्तान चुने जाने के बाद सूर्या ने कहा कि मुंबई का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनके लिए बेहद गर्व की बात होती है. मुंबई के क्रिकेट में समृद्ध विरासत और जीतने की संस्कृति रही है. हम इस परंपरा को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है और उनका मुख्य लक्ष्य इस बार ट्रॉफी को घर लाना है.
🚨 SURYAKUMAR YADAV AS CAPTAIN OF MUMBAI 🚨
– Suryakumar Yadav has been named the Captain of Mumbai team for Syed Mushtaq Ali Trophy. pic.twitter.com/cgcnorn5lV
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 9, 2026
शिवम दुबे और अन्य सीनियर खिलाड़ियों की एंट्री
मुंबई के टी20 स्क्वॉड में सिर्फ सूर्यकुमार ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई अन्य बड़े नामों को भी शामिल किया गया है. ऑलराउंडर शिवम दुबे के आने से टीम को एक बेहतरीन फिनिशर और तेज गेंदबाजी का विकल्प मिला है. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, और धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान तथा मुशीर खान जैसे इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है, जिससे मुंबई की टीम मजबूत नजर आ रही है.
Suryakumar Yadav has been named Mumbai’s captain for the upcoming Syed Mushtaq Ali Trophy.
Shivam Dube has also been picked in the squad. pic.twitter.com/mqnKJHuFNq
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 9, 2026
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में चुने जाने के कारण ऑलराउंडर तनुष कोटियान और सूर्यांश शेडगे इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, इस सीजन रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी करने वाले अनुभवी खिलाड़ी सिद्धेश लाड को टी20 फॉर्मेट के इस स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है.
14 नवंबर को हैदराबाद से होगी पहली भिड़ंत मुंबई
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम को एलीट ग्रुप डी में जगह मिली है. मुंबई की टीम को अपने सभी लीग चरण के मुकाबले कोलकाता के मैदानों पर खेलने हैं. मुंबई अपने खिताबी अभियान का आगाज 14 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम को लगातार कड़े मुकाबले खेलने हैं.
• 16 नवंबर: गुजरात के खिलाफ टक्कर
• 18 नवंबर: गोवा से होगी भिड़ंत
• 20 नवंबर: विदर्भ से मुकाबला
• 22 नवंबर: छत्तीसगढ़ के सामने होगी चुनौती
• 24 नवंबर: ओडिशा से सामना
• 26 नवंबर: उत्तराखंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अथर्व अंकोलेकर, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, मैक्सवेल स्वामीनाथन, सुवेद पारकर, तुषार देशपांडे, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मोहित अवस्थी, सैराज पाटिल, सिल्वेस्टर डिसूजा, शिवम दुबे और हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर).
यह भी पढ़ें: Explainer: कैरेबियाई क्रिकेट का पुनर्जन्म! ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान तक… वेस्टइंडीज ने 2 सालों ऐसे बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
सूर्यकुमार यादव बने T20 के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने सौंपी जिम्मेदारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,