Sport : ODI सीरीज में न्यूजीलैंड की ताकत हुई आधी, 2 बड़े खिलाड़ी हुए रूल्ड आउट, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान #INA

IND VS NZ: भारत के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. चैपमैन अभी भी अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें ठीक होने में अभी दो हफ्ते और लगेंगे. वहीं, रचिन रवींद्र कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें भी पूरी तरह ठीक होने में अभी वक्त लगने वाला है.
न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी हुए बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 2 स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते रूल्ड आउट हो गए हैं, जिससे यकीनन मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. चैपमैन अभी भी अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें ठीक होने में अभी दो हफ्ते और लगेंगे. वहीं, रचिन रवींद्र कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं.
A big blow for New Zealand ahead of their ODI series against India 👀https://t.co/7GJXhPcwRT
— ICC (@ICC) November 1, 2026
न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि इस ऑलराउंडर को और रिकवरी समय की जरूरत है, खासकर इसलिए क्योंकि इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दो मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है.
रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान
ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है. इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से बल्लेबाज-विकेटकीपर टिम सीफर्ट को वनडे सीरीज के सभी पांच मैचों में खेलने का मौका मिलेगा. इसके अलावा, हेनरी निकोल्स (पहले 3 मैचों के लिए) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (आखिरी 2 मैचों के लिए) को टीम में शामिल किया गया है.
न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि चैपमैन और रवींद्र का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
रॉब वाल्टर ने कहा, “हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए यह दुख की बात है कि वे इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. पिछले हफ्ते मेरी मार्क से बात हुई थी. वह निराश जरूर हैं, लेकिन मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रचिन के कंधे की चोट अभी इतनी ठीक नहीं हुई है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें. इस महीने के आखिर में टेस्ट सीरीज भी है, इसलिए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते.”
“हमें खुशी है कि हेनरी और डीन टीम से जुड़ रहे हैं. हेनरी पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं, और डीन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था.”
ऐसी हैं न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड स्क्वॉड (मैच 1-3): मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर
न्यूजीलैंड स्क्वॉड (मैच 4 और 5): मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे, निक केली, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनर, विल यंग
ऐसा है शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 4 नवंबर 2026 | बुधवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर 2026 | शनिवार | भारत vs न्यूजीलैंड | एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | भारत vs न्यूजीलैंड | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर 2026 | शुक्रवार | भारत vs न्यूजीलैंड | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर 2026 | रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग
ODI सीरीज में न्यूजीलैंड की ताकत हुई आधी, 2 बड़े खिलाड़ी हुए रूल्ड आउट, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,