खबर शहर , साइबर ठगी का अंडरवर्ल्ड: शिक्षक-मोची से प्रॉपर्टी डीलर तक बन गए ठग, एक तो बेटी की शादी से पहले हुआ गिरफ्तार – INA

मुंबई आधारित साइबर ठगों के इस सिंडिकेट में शामिल आरोपियों को लालच और शॉर्टकट से कम समय में मोटा पैसा कमाने की चाहत थी। इसी के चलते इन पढ़े-लिखे लोगों से लेकर छोटे कारीगरों तक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत प्रताप सिंह इस गैंग से करीब दो साल से जुड़ा हुआ था। 10वीं पास अजीत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके परिवार में दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का विवाह 24 नवंबर 2026 को होना है। घर में शादी की खुशियों और तैयारियों का माहौल था लेकिन पुलिस के शिकंजे ने उसे जेल पहुंचा दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

राजू ने तैयार किया नेटवर्क

Table of Contents

Table of Contents

आरोपी राजू पालीवाल पार्क के पास ढाबा चलाता है और उसने सुहाग नगर में श्री गणेश ट्रेवल्स एंड कार्गो के नाम से फर्जी फर्म बनाकर करंट खाते खुलवाए थे। राजू के पास अजीत खाना खाने जाता था। वहां से दोनों में दोस्ती हुई और राजू ने गैंग का विस्तार किया। राजू ने ही अपने रिश्ते के भतीजे एदल सिंह, जोकि शिक्षक है और अपने पड़ोसी महेंद्र (जूता कारीगर) को इस दलदल में खींचा। छठवीं पास जूता कारीगर सुरेश जब लोन कराने के चक्कर में इनके संपर्क में आया, तो वह भी मोटा पैसा कमाने के लालच में साइबर ठगी के इस काले कारोबार का हिस्सा बन गया। ठगी के पैसों से ही फाइनेंस पर एक माह पहले ही किआ सोनेट कार खरीदी थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस प्रशासन की अपील

Table of Contents

Table of Contents

एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर मिलने वाले प्रलोभन या लुभावने लिंक्स के झांसे में न आएं। अपने आधार, पैन या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News