Sport : IND vs NZ 4th T20 : ऑकलैंड की पिच पर बरसेंगे रन या विकेटों का लगेगा पतझड़, जानिए कैसे हैं ईडन पार्क के आंकड़े #INA

IND vs NZ 4th T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में होने वाली है. ये मैच भारत में दोपहर के समय होगा, जबकि न्यूजीलैंड में शाम के समय मुकाबले की शुरुआत होगी. ऐसे में वहां पर ओस पड़ने वाली है. शाम के समय बॉल स्विंग और सीम होने की भी उम्मीद होगी. इस स्थिति में इस मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल सकती है, तो आइए आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट के बारे में जानते हैं. इसके साथ ही इस मैदान के आंकड़ों पर भी नजर डालते हैं. 

ऑकलैंड की पिच रिपोर्ट

ईडन पार्क में भारत को ड्रॉप इन पिच मिलने वाली है. क्योंकि न्यूजीलैंड के इस स्टेडियम को यूनिक ड्रॉप इन पिच के लिए पहचाना जाता है. इस मैदान की बाउंड़ी काफी छोटी है. इसके फायदा बल्लेबाजी उठाते हैं. यहां पर स्‍क्‍वायर बाउंड्री लगभग 65 मीटर और स्‍ट्रेट बाउंड्री 55 मीटर की है. ऐसे में बल्लेबाजों को बडे शॉट लगाने में आसानी होती है. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है. यहां पर बल्लेबाज उन पर टूट कर पड़ते हैं और छोटी बाउंड़ी का फायदा उठाते हैं. लेकिन इस पिच पर नई बॉल से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिलती है, इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस पिच पर आतरिक्त उछाल और बल्लेबाजों को मदद करता है, वहीं स्लोअर बॉल ग्रिप कर है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. 

कैसे हैं ऑकलैंड के मैदान के आंकड़े

ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 155 से 160 के बीच है. वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 140-145 है. इस मैदान का उच्चतम स्कोर 245/5 है, जबकि न्यूनतम स्कोर 76/5 रन है. इस मैदान पर 16 बार पहली बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 15 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत अपने नाम की है.

इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम इंडिया ने कुल 3 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम ने 3 मैच जीते हैं. उसे न्यूजीलैंड से एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है, जबकि न्यूजीलैंड अपने ही घर के इस मैदान पर भारत से 1 मैच भी नहीं जीत पाया है. ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों के बाद 3-0 है. भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर पूरी तरह इस मैदान पर भारी है.

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें : मार्को यानसेन का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले बने दुनिया के 5वें सबसे तेज बॉलर

IND vs NZ 4th T20 : ऑकलैंड की पिच पर बरसेंगे रन या विकेटों का लगेगा पतझड़, जानिए कैसे हैं ईडन पार्क के आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close