सीजी- सरगुजा: हत्या के प्रयास में सजायाफ्ता शिक्षक बर्खास्त, निलंबन में 9 महीने की देरी पर 2 अफसरों को नोटिस – INA

जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने उदयपुर विकासखंड के पेंड्राखी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक विजय कुमार यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय से सजा मिलने के बाद जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सरगुजा के जिलाधिकारी अजीत वसंत ने दोषी प्रधान पाठक के निलंबन प्रक्रिया में लगभग नौ महीने की देरी करने पर उदयपुर के तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को इस मामले में देरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जवाब मिलने पर . की कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अदालत से मिली पांच साल की सजा

Table of Contents

Table of Contents

मामले के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध के तहत प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विजय कुमार यादव पर भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 323/149 (4) और 307, 149 के तहत हत्या की कोशिश और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था। अंबिकापुर के पांचवें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान पाठक को दोषी करार दिया था। अदालत ने उन्हें पांच वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी प्रधान पाठक 3 जनवरी से 9 अक्तूबर तक सेंट्रल जेल में बंद रहे। फिलहाल उच्च न्यायालय ने उनकी सजा पर स्थगन आदेश जारी किया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों के 1,812 पदों पर संविदा भर्ती परीक्षा 31 अक्तूबर से, प्रवेश पत्र जारी

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

निलंबन आदेश में नौ महीने की देरी

Table of Contents

Table of Contents

अदालत से सजा मिलने और जेल जाने के बाद भी प्रधान पाठक के खिलाफ समय पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो सकी। जेल में रहने के बावजूद विभागीय प्रतिवेदन न मिलने के कारण उन्हें लंबे समय तक निलंबित नहीं किया गया था। सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने लगभग नौ महीने बाद 22 अक्तूबर को प्रधान पाठक को निलंबित किया था। अब जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें सेवा से निष्कासित कर दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लापरवाह अधिकारियों को थमाया नोटिस

Table of Contents

Table of Contents

हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामले में सजायाफ्ता शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई न होने और नौ महीने तक मामला लंबित रखने को जिलाधिकारी अजीत वसंत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले में उदयपुर के तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर समन्वयक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है तथा दोनों अधिकारियों का जवाब प्राप्त होने के पश्चात मामले में नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News