खबर शहर , यूपी न्यूज: राज्यपाल का निकला काफिला, तो थम गया आगरा; हाईवे पर दो घंटे जाम में फंसे लोग – INA

राज्यपाल का काफिला बुधवार शाम को हाईवे होता हुआ खेरिया एयरपोर्ट के लिए निकला तो हाईवे सहित कई रास्तों पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक 20 मिनट के लिए रोका गया मगर लोगों को दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। बोदला, रामनगर की पुलिया सहित अन्य रास्तों पर लाइन लग गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इससे पहले सेंट पीटर्स रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय वाहन फंस गए। वजीरपुरा पर वाहन चालकों की जल्दबाजी से पूरा रास्ता चोक हो गया।राज्यपाल खंदारी कैंपस में आयोजित बैठक में शामिल हुई थीं। ईदगाह पुल मरम्मत कार्य की वजह से बंद है। यहां से खेरिया नहीं जाया जा सकता है। शाम तकरीबन 4:30 बजे राज्यपाल का काफिला खंदारी से सिकंदरा, बोदला, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक होते हुए टाटा गेट से खेरिया पहुंचा। पुलिस ने काफिले को निकालने के लिए इन रास्तों पर 20 मिनट के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया था। इस समय पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में हाईवे सहित अन्य रास्तों पर वाहन फंस गए। सिकंदरा तक वाहनों की लाइन शाम 6 बजे तक लगी रही।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 अभिभावकों के वाहन जाम में फंसे

Table of Contents

Table of Contents

वजीरपुरा रोड पर कई नामी स्कूल हैं। स्कूली और दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के साथ कार से आने वाले छात्रों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय भी लगभग एक ही है। इस कारण जाम से दो-चार होना पड़ता है। बुधवार सुबह सेंट पीटर्स रोड पर स्कूल लगने पर कारों से बच्चों को लेकर आए अभिभावकों के वाहन जाम में फंस गए। एक कंपनी का ट्रक विपरीत दिशा में आने लगा। इससे हालात और खराब हो गए। लोगों ने संजय प्लेस और अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास किया तो पूरा रास्ता चोक हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। करीब 40 मिनट तक लोग परेशान होते रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एमजी रोड पर लगी कतारें

Table of Contents

Table of Contents

हरीपर्वत चौराहे पर पुलिस ने यूटर्न कर रखा है। बुधवार को ऑफिसों के समय करीब 10 बजे वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगने लगा। सूरसदन से लेकर सेंट जोंस की पुलिया के . तक वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने कमान संभाली। तब जाकर करीब 25 मिनट बाद हालात सामान्य हो सके। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि राज्यपाल का काफिला निकलने पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया था। बाद में यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाया। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News