Sport : Explainer: कैरेबियाई क्रिकेट का पुनर्जन्म! ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान तक… वेस्टइंडीज ने 2 सालों ऐसे बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास #INA

West Indies Cricket: एक दौर था जब दुनिया भर के क्रिकेट मैदानों पर वेस्टइंडीज टीम का राज हुआ करता था. क्लाइव लॉयड और विवियन रिचर्ड्स के जमाने की उस खतरनाक टीम के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पैर कांपते थे. लेकिन फिर वक्त बदला और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड कंगाली और आपसी विवादों में घिर गया. हालत इतनी बुरी हो गई कि टीम वनडे और टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. हर किसी ने मान लिया था कि अब वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट हमेशा के लिए खत्म हो चुका है, लेकिन पिछले 2 सालों में इस टीम ने जो पलटवार किया है, उसने दुनिया भर के आलोचकों की बोलती बंद कर दी. बोर्ड के पास पैसे नहीं हैं, बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी टीम छोड़कर विदेशी टी20 लीग खेल रहे हैं और न ही उनके पास अच्छी सुविधाएं हैं, लेकिन इन तमाम दिक्कतों के बावजूद वेस्टइंडीज की इस युवा और नई टीम ने बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटा दिया है. तो आइए इस ऑर्टिकल में आसान शब्दों में समझते हैं कि कैसे वेस्टइंडीज ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बदल दिया.
गाबा का घमंड तोड़ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत जनवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन मैदान से हुई. गाबा को ऑस्ट्रेलिया का ऐसा किला माना जाता है, जहां उन्हें हराना लगभग नामुमकिन था. वेस्टइंडीज की टीम वहां बिल्कुल नए और अनुभवहीन खिलाड़ियों के साथ पहुंची थी. मैच की आखिरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को छोटा सा टारगेट मिला था और स्टीव स्मिथ क्रीज पर थे, जिससे उनकी जीत तय लग रही थी. लेकिन तभी एंट्री हुई शमर जोसेफ की, जो कुछ समय पहले तक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे.
पैर के अंगूठे में गंभीर चोट के बावजूद, शमर ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए अकेले दम पर 7 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में पूरे 27 साल बाद कोई टेस्ट जीता था. यह जीत दुनिया के लिए संदेश थी कि कैरेबियाई शेरों का जज्बा आज भी जिंदा है.
🚨 WEST INDIES MOVES TO NO.6 POSITION IN ICC TEST RANKINGS 🚨 pic.twitter.com/o70j7N5IUC
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 9, 2026
वेस्टइंडीज ने फिर पाकिस्तानी पिचों पर दिखाया दम
ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर गदर मचाने के बाद वेस्टइंडीज के सामने सबसे बड़ी चुनौती एशियाई पिचों पर खुद को साबित करने की थी. पाकिस्तान की धरती पर जाकर टेस्ट मैच जीतना किसी भी विदेशी टीम के लिए दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक माना जाता है, क्योंकि वहां की धीमी और स्पिन की मददगार पिचों पर कैरेबियाई बल्लेबाज अक्सर घुटने टेक देते थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपनी गजब की रणनीति और अनुशासन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया.
कैरेबियाई बल्लेबाजों ने स्पिन गेंदबाजों के सामने गजब का संयम दिखाया, जहां कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने आगे बढ़कर टीम को संभाला और दीवार बनकर क्रीज पर डटे रहे. वहीं गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों ने मिलकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर ऐसा शिकंजा कसा कि मेजबान टीम अपने ही घर में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. इस ऐतिहासिक जीत से वेस्टइंडीज ने यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ तेज पिचों के ही किंग नहीं हैं, बल्कि वे स्पिन के चक्रव्यूह को भी तोड़ना अच्छे से जानते हैं.
न्यूजीलैंड में वेस्टइंडीज की वो 163.3 ओवर की मैराथन बैटिंग
आज के दौर में जहां टी20 के आने से बल्लेबाजों का धैर्य खत्म हो रहा है और टेस्ट मैच 3 या 4 दिन में ही खत्म हो जाते हैं, वहां वेस्टइंडीज ने एक अनोखी मिसाल पेश की. न्यूजीलैंड की हरी-भरी पिचों पर कीवी तेज गेंदबाजों की स्विंग गेंदों को खेलना सबसे बड़ी चुनौती होती है. वेस्टइंडीज के सामने बड़ा लक्ष्य था और हार तय लग रही थी, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने रनों के पीछे भागने के बजाय क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और समय बिताते हुए एक ऐतिहासिक पारी खेली. टीम ने मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे 163.3 ओवरों (करीब 2 दिन) तक मैराथन बल्लेबाजी की. यह आधुनिक टेस्ट इतिहास के सबसे मजबूत डिफेंस में से एक था, जिसने साबित किया कि इस युवा टीम में गजब का अनुशासन और धैर्य है.
बांग्लादेश में सीरीज जीत
वेस्टइंडीज के इस शानदार सफर की एक और खूबसूरत कहानी बांग्लादेश की धरती पर लिखी गई. बांग्लादेश को उसके घर में हराना दुनिया की बड़ी से बड़ी टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि वहां की पिचें पूरी तरह स्पिनर्स की मददगार होती हैं. वेस्टइंडीज की इस युवा ब्रिगेड ने यह दौरा बिना किसी बड़े स्टार खिलाड़ी के किया था. सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में युवाओं ने जिम्मेदारी संभाली, जहां काइल मेयर्स और जोशुआ डा सिल्वा जैसे खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी स्पिनर्स की जमकर खबर ली. वेस्टइंडीज ने न सिर्फ बांग्लादेश को टेस्ट मैचों में धूल चटाई, बल्कि वहां टेस्ट सीरीज जीतकर एक बड़ा धमाका कर दिया. इस जीत ने साफ कर दिया कि यह टीम अब हर देश में जाकर जीतने का दम रखती है.
🚨 WEST INDIES IN TESTS SINCE 2024
– Won a Test in Australia. ✅
– Won a Test in Pakistan. ✅
– Batted 163.3 overs in New Zealand . get a draw ✅
– Won the Test series in Bangladesh ✅With all limitations, West Indies cricket is doing well in this decade 🥹🤍 pic.twitter.com/cMI6ihXdTa
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 9, 2026
पैसों की तंगी और बिना स्टार्स के यह जीत इतनी बड़ी क्यों है?
वेस्टइंडीज की इस कामयाबी की असली वैल्यू तब समझ आती है, जब हम मैदान के बाहर की दिक्कतों को देखते हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के पास भारत या ऑस्ट्रेलिया की तरह पैसा नहीं है और खिलाड़ियों की फीस भी बेहद कम है. यही वजह है कि निकोलस पूरन और शिमरॉन हेटमायर जैसे धाकड़ खिलाड़ी टेस्ट छोड़कर मोटी कमाई के लिए आईपीएल जैसी टी20 लीग्स को चुनते हैं.
इन तमाम दिक्कतों और बड़े स्टार्स के बिना भी जो युवा खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल रहे हैं, उनका जज्बा सलाम करने लायक है. उनके पास न तो वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं हैं और न ही मजबूत डोमेस्टिक ढांचा है. इसके बावजूद, अगर ये लड़के ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को उनके ही घर में घुसकर धूल चटा रहे हैं, तो यह क्रिकेट इतिहास की सबसे चमत्कारी वापसी है.
कैरेबियाई टेस्ट क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत
वेस्टइंडीज टीम का पिछले 2 साल का सफर यह साबित करता है कि मैच पैसों या बड़े नामों से नहीं, बल्कि मैदान पर दिखाए गए हौसले से जीते जाते हैं. शमर जोसेफ, जेडन सील्स और जोशुआ डा सिल्वा जैसे युवा खिलाड़ियों का यह जोश दिखाता है कि कैरेबियाई क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. इस शानदार वापसी ने वेस्टइंडीज के फैंस को दोबारा टेस्ट क्रिकेट की तरफ मोड़ दिया है. जब तक ऐसी टीमें मैदान पर अपनी जान लड़ाती रहेंगी, टेस्ट क्रिकेट का रोमांच कभी कम नहीं होगा. कैरेबियाई क्रिकेट का यह पुनर्जन्म पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहतरीन संकेत है.
यह भी पढ़ें: क्या हैमिल्टन में आएगी रोहित शर्मा की बड़ी पारी? सेडॉन पार्क में जमकर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला
Explainer: कैरेबियाई क्रिकेट का पुनर्जन्म! ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान तक… वेस्टइंडीज ने 2 सालों ऐसे बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,