Sport : EXPLAINER: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के पास होगा WTC में टॉप-3 में पहुंचने का मौका, यहां समझिए पूरा समीकरण #INA

World Test Championship : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का संस्करण रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. WTC के लिहाज से ये सीरीज भारत के लिए काफी अहम होने वाली है. इस सीरीज में जीत दर्ज करके भारतीय क्रिकेट टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप-3 में पहुंचने का मौका होगा और इसी के साथ टीम इंडिया फाइनल की रेस में भी बरकरार रहेगी. तो आइए यहां आपको उस समीकरण के बारे में बताते हैं…

अंक तालिका में अभी किस नंबर पर है भारत?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम चौथे स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 68 प्वॉइंट्स और 51.52 PCT के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 52 अंक और 72.22 PCT के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है.

रैंक

टीम

मैच

अंक

PCT (%)

1

न्यूजीलैंड

6

52

72.22

2

दक्षिण अफ्रीका

7

60

71.43

3

ऑस्ट्रेलिया

13

108

69.23

4

भारत

11

68

51.52

5

बांग्लादेश

8

44

45.83

6

इंग्लैंड

16

74

38.54

7

श्रीलंका

7

28

33.33

8

वेस्टइंडीज

14

46

27.38

9

पाकिस्तान

10

9

7.50

टॉप-3 में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट टीम अगर न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लेती है, तो उनके खाते में 58.97 प्रतिशत अंक हो जाएंगे. ऐसे में भारत एक पायदान ऊपर तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा. भारत की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को भी फायदा मिलेगा. साउथ अफ्रीका पहले तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पहुंच जाएगा. दोनों मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम चौथे पायदान पर खिसक जाएगी.

ऐसा हुआ तो चौथे स्थान पर बना रहेगा भारत

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज अगर 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुई तो टीम इंडिया को इससे कोई फायदा नहीं होगा. भारत 51.28 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे पायदान पर ही रहेगा. हालांकि न्यूजीलैंड 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक जाएगा.

अब अगर 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को भारत 1-0 से जीतता है तो भी टीम इंडिया चौथे पायदान पर बना रहेगा. अगर भारत सीरीज का एक मैच जीतता है और एक ड्रॉ रहता है तो भी टीम इंडिया की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं होगा. न्यूजीलैंड इस स्थिति में भी तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी.

हारने पर बढ़ जाएगी टीम इंडिया की मुश्किलें

न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को अगर टीम इंडिया 0-2 से हार जाती है, तो उसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो जाएगा. भारत 43.59 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें पायदान पर खिसक जाएगा. वहीं बांग्लादेश चौथे पर आ जाएगा और न्यूजीलैंड पहले पायदान पर बना रहेगा. इसलिए अगर टीम इंडिया को आगे बढ़ना है, तो हर हाल में न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज अपने नाम करनी होगी.

कैसे WTC फाइनल में जगह बना पाएगा भारत?

अगर टीम इंडिया को बिना किसी ‘अगर-मगर’ या दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहे सीधे फाइनल का टिकट कटाना है, तो उसे करिश्मा करना होगा. भारत के पास अभी कुल 7 टेस्ट मैच बचे हैं, जिसमें 2 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर में और 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर होने हैं. अगर भारतीय टीम इन 7 में से सभी 7 मैच जीतने में कामयाब रहती है, तो उसका PCT बढ़कर 70.37% हो जाएगा. इस जादुई आंकड़े के साथ टीम इंडिया बिना किसी टीम पर निर्भर रहते हुए तीसरी बार फाइनल में क्वालिफाई कर जाएगी.

अगर न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती सीरीज तो क्या होगा?

अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने में सफल रहती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. जी हां, अगर कीवी टीम जीतती है, तो उसे कुल 24 अंक मिलेंगे. उसके अंक 52 से बढ़कर 76 हो जाएंगे और PCT 72.22 से बढ़कर 79.17 हो जाएगा. ऐसे में कीवी टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी. 

इसलिए अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच जीतती है, तो न केवल भारत, बल्कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भी टेंशन बढ़ जाएगी. चूंकि, ये दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं और WTC फाइनल की रेस में बनी हुई हैं.

भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 65 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें 22 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि 16 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है. मगर, कीवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को किसी भी फॉर्मेट में हराना आसान नहीं होता है.

2 बार फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक शानदार सफर रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के इतिहास में दो बार फाइनल तक पहुंच चुकी है. पहली बार भारत ने 2019-21 के चक्र में फाइनल में जगह बनाई थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, लेकिन फाइनल में उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

इसके बाद 2021-23 के चक्र में भी भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. हालांकि, लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 209 रन से हार मिली. इस तरह भारत दो बार WTC फाइनल में पहुंचने के बावजूद अब तक खिताब नहीं जीत पाया है. अब 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने और पहली बार ट्रॉफी जीतने की होगी.

ये भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया कप्तानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले सबसे युवा कप्तान

EXPLAINER: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के पास होगा WTC में टॉप-3 में पहुंचने का मौका, यहां समझिए पूरा समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close