भीकाजी कामा प्लेस में 40करोड़ से बनी मल्टीलेवल पार्किंग शुरू:एलजी संधू ने किया उद्घाटन; फास्टैग एंट्री, ईवी चार्जिंग और सीसीटीवी समेत आधुनिक सुविधाएं- INA NEWS

राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भीकाजी कामा प्लेस में पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण यहां करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने इसका उद्घाटन किया। पार्किंग में एक साथ 432 कारें और 193 दोपहिया समेत कुल 625 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। डीडीए के मुताबिक, पार्किंग परिसर 6,040 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है, जबकि कुल निर्मित क्षेत्रफल 15,449 वर्ग मीटर है। बेसमेंट, भूतल, दो ऊपरी मंजिलों और छत पर पार्किंग की सुविधा है। दिव्यांगजनों के लिए 20 कारों और 10 अनुकूलित दोपहिया वाहनों की पार्किंग आरक्षित की गई है। एलजी संधू ने बताया कि परिसर में फास्टैग आधारित प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी और पार्किंग गाइडेंस एंड मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है। एक साथ 18 इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। प्रत्येक मंजिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट, डीजी पावर बैकअप, पेयजल, अलग-अलग शौचालय और ड्राइवरों के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। इसके अलावा वर्षा जल संचयन और अग्निशमन की व्यवस्था भी की गई है। दो साल तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदार डीडीए ने परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर पूरा कराया है। इसमें दो साल तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल है। इससे पहले फरवरी में डीडीए ने नेहरू प्लेस में छह मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग शुरू की थी, जिसकी क्षमता 660 कारों और 350 दोपहिया वाहनों की है। डीडीए का दावा है कि दोनों पार्किंग परिसरों से सड़क किनारे अवैध पार्किंग का दबाव घटेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |