Sport : रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने उठाई ट्रॉफी, मोहित और मनल ने ऐसे पलट दिया मैच का रुख #INA

IND U19 VS PAK U19: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस जीत के असली हीरो रहे मोहित उल्वा, जिन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत की दहलीज पार कराई. पहले तो मनल चौहान के साथ मिलकर उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी बनाई और अपनी टीम को जीत के मुहाने पर लेकर आए. फिर, जब उनके साथी मोहित आउट हो गए, तो मनल ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और इसी के साथ भारतीय टीम ने खिताबी जीत अपने नाम कर ली है.

मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर भारत को दिलाई जीत

फाइनल में भारत के सामने पाकिस्तान हो और आखिरी गेंद पर मैच का रिजल्ट आए… एक क्रिकेट फैन के लिए इससे रोमांचक और भला क्या होगा. अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. मोहित की जितनी तारीफ की जाए, वो कम ही होगी, क्योंकि उन्होंने जीत का जज्बा दिखाया और फिर टीम को जीत की दहलीज पार भी कराई. 

मोहित और मनल ने मिलकर पलटा मैच

पाकिस्तान के साथ खेले गए फाइनल मैच में मोहित उल्वा और मनल चौहान ने मैच पलट दिया और जीत भारत की झोली में डाल दी. भारत का स्कोर 252/8 था. तब ऐसा लग रहा था कि ये मैच पूरी तरह से पाकिस्तान की ओर झुक गया है. मगर, वो कहते हैं न कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है… आज भी वैसा ही कुछ देखने को मिला.

मनल चौहान और 10वें नंबर पर मोहित उल्वा ने मिलकर 9वें विकेट के लिए 35 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी बनाई और भारत को मैच में वापस लाकर खड़ा कर दिया. हालांकि, मनल 32 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, मोहित 26 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे.

भारतीय पारी की बात करें, तो लक्ष्य रायचंदानी 101 गेंद पर 80 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वहीं, आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंद पर 58 रन की पारी खेली. वीके विनीत 24, अर्जुन राजपूत 16, यशवर्धन 9, अन्वय द्रविड़ 19, आर्यन सवस्नी 9 रन पर आउट हुए. 

पाकिस्तान ने 50 ओवर में बनाए थे 337/9 रन

भारत के साथ खेले गए मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान फरहान युसुफ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. उस्मान खान ने शतक लगाया और वह 111 गेंद पर 107 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए. अब्दुल कादिर ने 80 रनों की धाकड़ पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

कादिर 54 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पारी में 8 छक्के और 3 चौके लगाए. कप्तान युसुफ फरहान ने भी अर्धशतक लगाया. वह 60 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हायम खान 23 गेंद पर 21 रन पर आउट हुए. हमजा जहूर 10, हसनैन अब्बास दार 2, मोहम्मद सैयद 7, निकाब सफीक 11 रन पर आउट हुए. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बोर्ड पर लगाए.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले हो सकती है एक और बड़ी ट्रेड डील, 2 बार के पर्पल कैप विनर की होगी गुजरात टाइटंस में एंट्री

रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने उठाई ट्रॉफी, मोहित और मनल ने ऐसे पलट दिया मैच का रुख





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close