दिल्ली की लक्ष्मी योजना में 7.5 लाख आवेदन:इस महीने 30 हजार महिलाओं के खातों में पहुंच सकती है रकम- INA NEWS

दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत अब तक करीब 7.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन इनमें से महज 4,541 लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सका है। हालांकि, इस महीने करीब 30 हजार और महिलाओं के बैंक खातों में योजना की रकम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर करीब 34,500 हो सकती है। बड़ी संख्या में महिलाओं को अब भी योजना का लाभ मिलने का इंतजार है। योजना के आंकड़ों के मुताबिक, कुल आवेदनों के मुकाबले अभी तक एक फीसदी से भी कम महिलाओं को लाभ मिला है। ऐसे में आवेदनों के निस्तारण और पात्र महिलाओं तक आर्थिक सहायता पहुंचाने की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सभी आवेदकों का पात्र होना जरूरी नहीं है। पात्रता की जांच के बाद ही लाभार्थियों को योजना में शामिल किया जा सकता है। इस महीने प्रस्तावित 30 हजार लाभार्थियों को रकम जारी होने से योजना के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए अंतिम मंजूरी और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। कुल आवेदनों के मुकाबले 0.61 फीसदी को मिला लाभ योजना में अब तक 7.5 लाख आवेदन हुए हैं, जबकि 4,541 महिलाओं को लाभ मिला है। यह कुल आवेदनों का करीब 0.61 फीसदी है। यदि इस महीने 30 हजार अतिरिक्त महिलाओं को लाभ मिलता है तो यह अनुपात बढ़कर करीब 4.61 फीसदी हो जाएगा। इन सवालों के जवाब अभी बाकी योजना के तहत कितने आवेदन जांच के लिए लंबित हैं, कितने खारिज हुए हैं और कितने पात्र पाए गए हैं, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। इसी तरह लाभार्थियों को रकम जारी करने की निर्धारित समयसीमा और आवेदन निस्तारण की स्थिति स्पष्ट होने से योजना की वास्तविक प्रगति का पता चल सकेगा।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News