अमेरिकी सांसद अब्दुल ने पाकिस्तान की मदद पर सवाल उठाए:कहा- अपना टैक्स इनके लिए नहीं भरता, मिस्र और सऊदी अरब का भी नाम लिया- INA NEWS

अमेरिका के मिशिगन से सांसद अब्दुल अल-सैयद ने शनिवार को पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सैन्य मदद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों के टैक्स का पैसा पाकिस्तान को टैंक और हथियार देने के लिए नहीं है। उन्होंने मिस्र और सऊदी अरब का भी नाम लिया। अल-सैयद ने कहा कि अमेरिका को उन देशों की मदद पर दोबारा विचार करना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन नहीं करते हैं। ऐसे देशों को बिना शर्त मदद नहीं मिलनी चाहिए। अमेरिका पाकिस्तान की किस तरह मदद करता है? अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च सर्विस के मुताबिक, 2002 से 2016 के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को करीब 75 हजार करोड़ रुपए की सुरक्षा सहायता दी। इसके अलावा, सैन्य अभियानों पर हुए खर्च के बदले करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया। 2018 में अमेरिका ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर पाकिस्तान की ज्यादातर सुरक्षा सहायता रोक दी थी। इसके बाद बाइडन प्रशासन ने 2022 में पाकिस्तान के F-16 विमानों के रखरखाव और तकनीकी सहायता के लिए 4 हजार करोड़ रुपए तक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए 18 हजार करोड़ रुपए की सहायता मंजूर की थी। इसमें से 98% स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास परियोजनाओं के लिए थी और 2% सैन्य मदद थी। अमेरिका के पाकिस्तान को मदद के अहम कारण अमेरिका सऊदी अरब को हथियार बेचता है सऊदी अरब के मामले में अमेरिका सीधे आर्थिक मदद देने के बजाय हथियारों की बिक्री और सैन्य सहयोग करता है। अमेरिका सऊदी सेना को ट्रेनिंग, तकनीकी सलाह और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराता है। इनका खर्च सऊदी अरब खुद उठाता है। अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च सर्विस के मुताबिक, सऊदी अरब अमेरिकी हथियारों और सैन्य सेवाओं का बड़ा खरीदार है। दिसंबर 2025 में अमेरिका ने सऊदी अरब को सैन्य उपकरणों की सप्लाई के लिए 4,717 करोड़ रुपए की संभावित बिक्री को मंजूरी दी थी। सऊदी अरब को सैन्य हथियार बेचने का कारण मिस्र को हर साल 12 हजार करोड़ रुपए की मदद मिलती है अमेरिका मिस्र को हर साल करीब 12 हजार करोड़ रूपए की सैन्य मदद देता है। यह मदद मुख्य रूप से हथियार और सैन्य सामान खरीदने के लिए होती है। अमेरिका मिस्र को F-16 लड़ाकू विमान देता है। इसके अलावा टैंकं, मिसाइलों की खरीद और रडार समेत दूसरे सैन्य उपकरण की खरीद में भी मदद करता है। अमेरिका से मिलने वाली मदद की वजह सिर्फ इजराइल नहीं, सभी देशों पर एक जैसे नियम लागू हों सांसद अब्दुल अल-सैयद ने इससे पहले एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स का पैसा ऐसे देशों की मदद के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ इजराइल तक सीमित नहीं होना चाहिए। अमेरिका को मिस्र, पाकिस्तान और जॉर्डन के मामले में भी यही रवैया अपनाना चाहिए। अल-सैयद ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम खुद भी अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति जवाबदेह रहें। हमें सबसे पहले इसकी शुरुआत करनी चाहिए और सभी देशों पर एक जैसे नियम लागू करने चाहिए। इजराइल को अमेरिकी हथियार बेचने पर रोक लगाने की मांग अब्दुल अल-सैयद ने इजराइल को दी जाने वाली अमेरिकी सैन्य मदद कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इजराइल को हथियारों की बिक्री भी रोक देनी चाहिए। अल-सैयद का आरोप है कि अमेरिका से मिले कुछ हथियारों का इस्तेमाल फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार और रंगभेद जैसी कार्रवाई में किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इजराइल को दी जाने वाली सैन्य मदद कम करने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया। अल-सैयद ने कहा कि इस मामले में ट्रम्प की नीति सही है। अमेरिका और इजराइल के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका 2019 से 2028 तक हर साल इजराइल को करीब 36 हजार करोड़ रुपए की सैन्य मदद दे रहा है। इसमें 31 हजार करोड़ रुपए हथियार खरीदने और 5 हजार करोड़ रुपए मिसाइल सुरक्षा के लिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 नवंबर को फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में कहा था कि अमेरिका इस साल के अंत तक इजराइल को हर साल मिलने वाली सैन्य मदद बंद कर देगा। अब इजराइल को इसकी जरूरत नहीं है। अब्दुल सीनेट के लिए चुने गए पहले मुस्लिम नेता डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल अल-सैयद ने 2026 के मिडटर्म चुनाव में मिशिगन से जीत दर्ज की है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराया। इसके साथ ही वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं। 42 साल के अब्दुल का जन्म मिशिगन में हुआ था। उनके माता-पिता मिस्र से अमेरिका आए थे। उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले वे डॉक्टर थे। अब्दुल की पत्नी डॉ सारा जुकाकू भारतीय मूल की हैं। उनका परिवार कर्नाटक के भटकल से जुड़ा है। उनके दादा जुकाकू शमशुद्दीन मैसूर रियासत में वित्त विभाग के उपमंत्री रहे थे। ————————— यह खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री: SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अगले सप्ताह भारत आएंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News