Sport : 'हमारी कमी के कारण जीता भारत…', हारने के बाद तिलमिलाए पाकिस्तानी कप्तान, दे डाला अजीबो-गरीब बयान #INA

Farhan Yousaf Statement: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करके कमाल कर दिया. इसके बाद जहां एक ओर भारतीय खेमे में जश्न का माहौल था, तो वहीं पाकिस्तानी खेमा निराश हो गया, क्योंकि 337 रन बनाकर भी उनके हाथ हार लगी. ऐसे में मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ भी काफी निराश दिखे. एक ओर तो उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेला. मगर, इसके बाद तो उन्होंने अपने हिसाब से अपनी उस कमी के बारे में बताया, जिसके चलते भारत जीत दर्ज कर सका. बता दें, टीम इंडिया ने 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है.
क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ?
भारत के हाथों फाइनल मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कपत्ना फरहान यूसुफ काफी निराश दिखे. उन्होंने माना कि उनके गेंदबाज सटीक गेंदबाजी नहीं कर सके, जिसका फायदा उठाकर भारत ने टारगेट को चेज कर लिया.
फरहान यूसुफ ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे लगता है कि हम एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे, लेकिन भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेला. हमारी गेंदबाजी में सटीकता की कमी थी, जिसकी वजह से भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सका. हमारे तेज गेंदबाजों ने काफी ज्यादा समय लिया, जिसके कारण हमें मैच में ‘ओवर-रेट’ (स्लो ओवर रेट) के लिए पेनल्टी का सामना करना पड़ा. मैं फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे अपील करता हूं कि वे पाकिस्तान को अपना समर्थन देना जारी रखें.”
𝐓𝐇𝐄 𝐃𝐄𝐂𝐈𝐃𝐄𝐑 𝐈𝐒 𝐇𝐄𝐑𝐄. 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐓𝐀𝐊𝐄𝐒 𝐀𝐑𝐄 𝐇𝐈𝐆𝐇! 🔥
India have one final chance . seal the ODI series, while New Zealand will be eyeing a share of the spoils. 👀
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 5th ODI TOMORROW, 7:30 AM onwards, LIVE on… pic.twitter.com/W9N60OMl36
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
अंडर-19 एशिया कप 2026 में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जहां, पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 107 की शतकीय पारी खेली. अब्दुल कादिर ने 80 और खुद कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन की पारी खेली. इस तरह भारत के सामने पाकिस्तान ने 338 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. ये टारगेट काफी मुश्किल लग रहा था.
𝐓𝐄𝐀𝐌 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 𝐀𝐑𝐄 𝐓𝐇𝐄 𝐊𝐈𝐍𝐆𝐒 𝐎𝐅 𝐀𝐒𝐈𝐀! 👑
Belief when the target looked mountainous. Glory on the grandest stage of them all! 🏆#SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKVIND pic.twitter.com/P3ny5KH0bu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
इसे चेज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने खेली. आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए. मगर, फिर 217 के स्कोर पर जब अनवय द्रविड़ आउट हुए, तो जीत का पलड़ा पाकिस्तान की ओर झुकने लगा. लेकिन, इस गेम में ट्विस्ट तब आया, जब मोहित उल्वा और मनल चौहान ने मिलकर 57 रनों की पार्टनरशिप बनाई और भारत को फिर से मैच में लाकर खड़ा कर दिया.
मनल 309 के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन मोहित उल्वा आखिर तक टिके रहे और उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को वो जीत दिलाई, जो एक वक्त पर असंभव लगने लगी थी. इस तरह भारत ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी उठाई. बताते चलें, आर्यवीर सहवाग को टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे भगवान पर भरोसा था…’, 10वें नंबर पर आकर भारत को जिताने वाले मोहित उल्वा का बयान हुआ वायरल, जानें क्या-क्या कहा…
'हमारी कमी के कारण जीता भारत…', हारने के बाद तिलमिलाए पाकिस्तानी कप्तान, दे डाला अजीबो-गरीब बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,