भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज:राज्यों की संस्कृति और कारोबार की दिखी झलक; सीएम ने झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन- INA NEWS

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में शनिवार को 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न राज्यों और देशों के कारोबारी प्रदर्शकों ने मेले में हिस्सा लिया। विदेशी मंडपों में उत्पादों और व्यापारिक संभावनाओं की झलक देखने को मिली। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले में रंग जमाया। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मंडप का उद्घाटन किया। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन ‘पलाश’ का शुभारंभ किया। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के पवेलियन का भी अनावरण किया गया। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, विविध संस्कृति, उद्यमशीलता और आधुनिक विकास का भी प्रतीक है। मेले में शाम को भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-1 में आईना मुखर्जी की कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को कव्वाली, शास्त्रीय संगीत और बॉलीवुड बैंड की धूम आईटीपीओ के जीएम विवेकानंद विवेक ने बताया कि रविवार को दर्शकों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, कुचिपुड़ी, कर्नाटक संगीत, कव्वाली, भजन और बॉलीवुड बैंड की प्रस्तुतियां प्रमुख रहेंगी। रविवार के प्रमुख कार्यक्रम दोपहर 3 से 4:30 बजे: म्यूजिकल फाउंटेन पर इंदिरा नाइक का हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत। दोपहर 3 से 4:30 बजे: एम्फीथिएटर-1 में तमिलनाडु राज्य दिवस समारोह। दोपहर 3 से 4:30 बजे: एम्फीथिएटर-2 में मीनू ठाकुर की कुचिपुड़ी और समूह नृत्य प्रस्तुति। शाम 5 बजे: ऑडिटोरियम-1 में अभिषेक रघुराम और कमला किरण विंजामुरी का विशेष कर्नाटक संगीत कार्यक्रम। शाम 6 से 7:30 बजे: म्यूजिकल फाउंटेन पर यूसुफ खान निजामी की कव्वाली। शाम 7:30 बजे: एम्फीथिएटर-2 में बॉलीवुड फेम शख्सियत बैंड की प्रस्तुति। शाम 7:30 बजे: एम्फीथिएटर-1 में आशुतोष श्रीवास्तव का भजन कार्यक्रम।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News