मस्क के स्टारशिप ने इतिहास रचा:पहली बार अंतरिक्ष से लौटा यान लॉन्चिंग बेस पर कैच हुआ; बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल- INA NEWS

इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा। 15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। यानी 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया। ये एक पूरा राउंड ट्रिप है। लॉन्च से ऑर्बिट में जाना और वापस उसी लॉन्च पैड पर आना। शिप का वापस आना ही सबसे मुश्किल हिस्सा था। बूस्टर पहले 3 बार कैच हो चुका है। शिप का ऑर्बिटल स्पीड से वापस आना, री-एंट्री झेलना, पलटना और हवा में रुककर आर्म्स में आना- ये पहले कभी नहीं हुआ था। स्टारबेस पर स्टारशिप की 2 तस्वीरें.. बूस्टर फेल हुआ, लेकिन मिशन नहीं रुका स्पेसएक्स का प्लान “डबल कैच” था। यानी बूस्टर भी वापस आए और यान भी। लेकिन बूस्टर में वापस आते वक्त टेक्निकल दिक्कत आई। कंट्रोलर ने उसे टावर से हटाकर गल्फ ऑफ मेक्सिको की तरफ डायवर्ट कर दिया, जहां वो फट गया। ये V3 बूस्टर था। पुराने वर्जन को स्पेसएक्स 3 बार पकड़ चुका है, लेकिन V3 को पहली बार पकड़ने की कोशिश थी। स्पेसएक्स की केट टाइस ने बताया- वापस आते वक्त बूस्टर के इंजन बहुत जल्दी बंद हो गए। बूस्टर के गाइडेंस सिस्टम को लगा कि वो सही पोजिशन में नहीं है, इसलिए उसने अपने आप पानी की तरफ डायवर्जन और सेल्फ-डिस्ट्रक्शन शुरू कर दिया। फुल राउंड ट्रिप से क्या बदलेगा 1. स्पेसफ्लाइट अब हवाई जहाज जैसी होगी: फैल्कन 9 सिर्फ बूस्टर बचाता था। स्टारशिप पूरा रॉकेट बचा लेता है। कोई हिस्सा फेंकना नहीं, समंदर से उठाना नहीं। उतरो, फ्यूल भरो, फिर उड़ाओ। स्पेसएक्स का टारगेट है – 2027 की पहली छमाही तक हफ्ते में एक लॉन्च। 2. अंतरिक्ष में डेटा सेंटर अब हकीकत: मस्क का प्लान है – ऑर्बिट में 10 लाख सैटेलाइट तक का नेटवर्क, जो AI के लिए डेटा सेंटर का काम करेगा। अंतरिक्ष में सोलर पावर 24×7 है, कूलिंग फ्री है, जमीन-पानी-बिजली के परमिट की जरूरत नहीं है।स्टारशिप एक बार में 100+ टन सामान ले जा सकता है और वापस भी ला सकता है। 3. चांद और मंगल की राह खुली: 2027 में बिना क्रू के चंद्रमा पर लैंडिंग, NASA के आर्टेमिस प्रोग्राम के लिए स्टारशिप ही लूनर लैंडर है। मंगल के लिए ऑर्बिट में फ्यूल भरना होगा, जिसके लिए दर्जनों लॉन्च चाहिए। वो सिर्फ फुली रीयूजेबल रॉकेट से ही मुमकिन है। लुइसिआना में 100 बिलियन डॉलर का नया लॉन्च साइट बन रहा है। ————— यह खबर भी पढ़ें… स्पेसएक्स का 4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया: 8,690 kmph की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा था; NASA ने कहा- धरती को खतरा नहीं इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का एक बेकाबू रॉकेट चांद की सतह से टकरा गया है। 4 हजार किलो वजनी यह रॉकेट करीब 8,690 किमी/घंटा की रफ्तार से टकराया। नासा ने कहा कि इस टक्कर से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। यह बेकाबू 45 फीट का टुकड़ा स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा है। इसे जनवरी 2025 में फ्लोरिडा से अमेरिका और जापान के दो लूनर लैंडर को अंतरिक्ष में भेजने के लिए लॉन्च किया गया था। मिशन पूरा होने के बाद रॉकेट का यह हिस्सा अंतरिक्ष में तैरता रह गया। पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News