IPL फाउंडर ललित मोदी अब ब्रिटिश नागरिक:सितंबर में नागरिकता मिली, 16 साल से लंदन में हैं; भारतीय नागरिकता 2025 में ही खत्म हो चुकी- INA NEWS

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। ललित डिबेट सोसाइटी ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण दे रहे थे। ललित के इस ऐलान का मतलब है कि अब वे भारतीय नागरिक नहीं हैं। क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। हालांकि उनकी भारतीय नागरिकता 2 साल पहले ही खत्म हो गई थी। मार्च 2025 में उन्होंने पैसिफिक आइलैंड देश वानुअतु की नागरिकता ली थी। बाद में वहां के पीएम ने उनका पासपोर्ट कैंसिल करवा दिया था। पीएम ने कहा था कि ललित प्रत्यर्पण से बचने नागरिकता ले रहे हैं। ललित 2010 में लंदन चले गए थे, जब उन पर IPL में वित्तीय अनियमितता, मनी लॉन्ड्रिंग, बिड-रिगिंग जैसे आरोप लगे थे। तब से वे वहीं हैं। ब्रिटिश नागरिकता उनकी तीसरी नागरिकता होगी। 3 तस्वीरें जो ललित ने शेयर की हैं… मोदी बोले- दोस्ताें के साथ मनाया था जश्न ललित मोदी ने X पर लिखा है- ” एक गर्व से भरा पल, एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का मौका मिला, जहां मैंने एक बहुत ही खास और पर्सनल माइलस्टोन शेयर किया। मैं ब्रिटिश नागरिकता पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच मैंने अपनी ब्रिटिश सिटिजनशिप का जश्न मनाया, एक सेरेमनी में जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।” नागरिकता पर भारत का संविधान क्या कहता है संविधान के अनुच्छेद 9 और सिटिजनशिप एक्ट 1955 की धारा 9 के मुताबिक जब कोई भारतीय दूसरे देश की नागरिकता अपना लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाती है। इसके लिए कोई अलग से ऑर्डर या मंजूरी नहीं लेनी पड़ती। अब भारत आने के लिए क्या करेंगे ललित मोदी ने जुलाई 2026 में कहा था कि अब वे OCI कार्ड के लिए आवेदन करेंगे।ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड, नागरिकता नहीं है। ये एक लाइफटाइम वीजा जैसा है। इसे बनवाने वाले को भारत में रहने, काम करने का अधिकार मिलता है। हालांकि OCI कार्ड होल्डर लेकिन वोट नहीं दे सकते, चुनाव नहीं लड़ सकते, सरकारी नौकरी नहीं कर सकते, खेती की जमीन नहीं खरीद सकते। OCI लेने के लिए भी पहले भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करके सरेंडर सर्टिफिकेट लेना होता है, जो ललित 2025 में ही कर चुके हैं। भारत से क्यों भागे ललित मोदी ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष थे। 2008 में IPL शुरू किया। BCCI ने उन्हें IPL का अध्यक्ष और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे। ललित ने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का 425 करोड़ का ठेका दिया था। मोदी पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप थे। ये भी कहा गया कि उन्होंने दो नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए। 2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। 2010 में ही अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। ED ने उसके खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया। उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। 2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। तब कांग्रेस सांसद रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और BCCI अध्यक्ष रहे एन श्रीनिवासन इसके सदस्य थे। 2012 में ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने 2009 के IPL में CSK में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को लाने में श्रीनिवासन की मदद की थी। लंदन के सबसे महंगे इलाके में रहते हैं ललित ललित मोदी का जन्म दिल्ली के एक बड़े कारोबारी परिवार में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 57 करोड़ डॉलर (करीब 4,555 करोड़ रुपए) है। वह अपने परिवार की कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की स्थापना उनके दादा गुजर मल मोदी ने 1933 में की थी। ललित मोदी 2010 से लंदन में रह रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मीनल मोदी और दोनों बच्चे आलिया और रुचिर भी थे। मीनल मोदी का 2018 में कैंसर से निधन हो गया। ललित मोदी का घर लंदन के बेलग्राविया-चेल्सी इलाके में है, जो शहर के सबसे महंगे इलाकों में गिना जाता है। यह इलाका विदेशी दूतावासों, लग्जरी ब्रांड्स और करोड़ों-करोड़ रुपये की संपत्तियों के लिए मशहूर है। —————- यह खबर भी पढ़ें… ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे: ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था IPL के संस्थापक ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में हैं। एक अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 16 जुलाई को IPL 2009 के दक्षिण अफ्रीका आयोजन से जुड़े FEMA मामले में फैसला सुनाया था। इसमें मोदी को राहत देते हुए ED के लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया था। फैसले के बाद ललित मोदी ने कहा कि अब उनकी भारत वापसी का रास्ता साफ हो गया है और वह इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत लौट सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने वाली है, जिसके बाद वह भारत आने की योजना बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News