दिल्ली के 600 छोटे उद्यम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े:450 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित; उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने की कार्यक्रम की समीक्षा- INA NEWS

दिल्ली के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को डिजिटल कारोबार से जोड़ने की दिशा में उद्योग विभाग ने पहल तेज कर दी है। इसके तहत अब तक 450 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि 600 उद्यमों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनवरी 2027 तक सभी प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यशालाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को डिजिटल बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और उनके उत्पादों की पहुंच बड़े ग्राहक वर्ग तक बढ़ाना है। प्रशिक्षण के जरिए उद्यमियों को ऑनलाइन कारोबार, डिजिटल मार्केटिंग, उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान छोटे कारोबारियों को डिजिटल बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। इस पहल से स्थानीय उद्यमियों को परंपरागत बाजारों के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी कारोबार बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। प्रशिक्षण में महिला उद्यमियों की भी भागीदारी प्रशिक्षण कार्यशालाओं में महिला उद्यमियों की भी भागीदारी रही है। कार्यक्रम के जरिए महिला कारोबारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और ऑनलाइन बाजार में उनकी मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जनवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने का लक्ष्य उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। जनवरी 2027 तक सभी निर्धारित कार्यशालाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अधिक से अधिक सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को डिजिटल कारोबार से जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |