Sport : बल्ले से 85 रन, फिर 5 विकेट हॉल! साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने ऐसा मचाया तहलका कि 99 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया #INA

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गेबेरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में प्रोटीज ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. खेल के चौथे दिन जानसेन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां 5 विकेट हॉल अपने नाम कर लिया. कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला 5 विकेट हॉल है. इससे पहले उन्होंने इसी मैच की पहली पारी में बल्ले से ताबड़तोड़ 85 रन बनाए थे. उनके इस घातक ऑलराउंड खेल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 99 रनों पर समेट कर फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया है.
मार्को यानसेन पहले बल्ले से बनाए शानदार 85 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को जब बड़े स्कोर की जरूरत थी, तब मार्को जानसेन ने नंबर 8 पर आकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की रिमांड ली. उन्होंने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर 179 रनों शानदार साझेदारी की और महज 100 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इस शानदार पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425/9 रनों पर घोषित की.
Home. Away. Counter-attacking batting. Penetrating pace bowling.
Marco Jansen has been superhuman in two of his last three Tests 🦸 pic.twitter.com/yh64sHiD50
— Cricinfo (@cricinfo) October 21, 2026
मार्को यानसेन ने फिर गेंद से बरपाया कहर
बल्लेबाजी के बाद जब जानसेन गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरे, तो उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 ओवरों में 33 रन देकर 5 अहम विकेट झटके. जानसेन ने ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर और नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड को अपना शिकार बनाया. उनकी इस आग उगलती गेंदों के आगे पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 99 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.
Marco Jansen has his fifth Test five-for, and his first against Australia!
85 with the bat and now 5 with the ball 🔥 pic.twitter.com/zIezux9v5p
— Cricinfo (@cricinfo) October 21, 2026
मार्को यानसेन ने 5 विकेट लेकर बनाया कई ऐतिहासिक कीर्तिमान
मार्को जानसेन ने इस जादुई प्रदर्शन के दम पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं और वे दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. यह उनके पूरे टेस्ट करियर का पांचवां 5 विकेट हॉल है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पहली बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. सबसे खास बात यह है कि एक ही टेस्ट मैच में पहले बल्ले से 50 से ज्यादा रन (85 रन) बनाने और फिर गेंद से 5 विकेट चटकाने का अनोखा कमाल कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं.
2 in the over, 4 in the game, and Australia are 6 down at lunch!
Tall runs and now tall wickets from Marco Jansen 🔥 pic.twitter.com/Ebj1g8MLwq
— Cricinfo (@cricinfo) October 21, 2026
ऑस्ट्रेलिया को खेलना पड़ रहा है फोलोऑन
डेल स्टेन जैसे महान गेंदबाजों ने भी जानसेन के इस प्रदर्शन को देखकर उन्हें इस समय वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बताया है. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 326 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है और ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दे दिया है. इस मैच में अब साउथ अफ्रीका की जीत पूरी तरह पक्की लग रही है और इसके सबसे बड़े हीरो मार्को जानसेन बन चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया वापसी कर इस मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब होती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: बदल गया चैनल! अब स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग
बल्ले से 85 रन, फिर 5 विकेट हॉल! साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने ऐसा मचाया तहलका कि 99 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,