Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हैं सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज? इस बार एक्शन में नजर आएंगे ये 2 बॉलर्स #INA

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू हो रही रोमांचक टी20 सीरीज को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. जहां एक तरफ इस सीरीज में रन बनाने और रिकॉर्ड तोड़ने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजों के बीच भी कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने की जंग छिड़ने वाली है. इतिहास गवाह है कि जब भी भारत और न्यूजीलैंड टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने आए हैं, भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कीवी टीम को खूब परेशान किया है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले चलिए जानते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज कौन हैं. 

नंबर-1 पर हैं जसप्रीत बुमराह 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह ने कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ हमेशा कंजूसी से रन देते हुए विकेट निकाले हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 20 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट महज 6.82 का रहा है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद लाजवाब माना जाता है.

https://x.com/BCCI/status/2112803779431285211?s=20

दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह काबिज

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काबिज हैं. अर्शदीप ने बहुत ही कम समय में कीवी टीम के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 10 टी20 मैचों में घातक गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार पारी में 5 विकेट (5/51) लेने का कारनामा भी किया है.

तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या मौजूद

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आते हैं. हार्दिक ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी तेज गेंदबाजी से भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किए हैं. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 19 मैचों की 16 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट हासिल किए हैं.

नंबर-4 पर हैं अक्षर पटेल

चौथे नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम आता है. अक्षर ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ की बदौलत न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हमेशा परेशान किया है. अक्षर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 8 टी20 मैचों में कमाल दिखाते हुए 13 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट 13.15 का रहा है, जो बेहद असरदार है.

टॉप-5 में युजवेंद्र चहल शामिल

इस लिस्ट में पांचवां स्थान पर भारत स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल है. चहल अपनी चतुर फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए फेमस हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 टी20 मैचों में हिस्सा लेते हुए कुल 11 विकेट अपने खाते में जोड़े हैं.

यह भी पढ़ें:  बदल गया चैनल! अब स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हैं सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज? इस बार एक्शन में नजर आएंगे ये 2 बॉलर्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close