खबर शहर , यूपी: दो युवतियां और एक युवक, चेहरा ढककर होटल में एंट्री; वायरल वीडियो में श्रद्धा होने का दावा – INA

लखनऊ के हजरतगंज स्थित कैफे के संचालक शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की आगरा के होटल में एक दिन रुकने की बात सामने आई है। फतेहाबाद रोड स्थित ओम पैलेस होटल में उसके चेहरा छिपाकर एक युवती-युवक संग का दावा किया जा रहा है। अपनी आईडी नहीं लगाई थी। अगले दिन पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरी गाड़ी से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। इसमें उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। ताजगंज पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है। लखनऊ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लखनऊ में 9 अक्तूबर को शिवा शर्मा की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। परिजन ने शिवा की लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया है। वह भाग गई थी। उसकी तलाश में टीम लगी थी। मंगलवार को दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए। इनमें दावा किया गया कि दो युवती और एक युवक होटल ओम पैलेस में जाते हुए दिख रहे हैं। इनमें से एक युवती . चल रही है। उसने काले रंग के शाल से चेहरा ढका हुआ है। उसके पीछे दूसरी युवती है। युवक के हाथ में बैग है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इस बात की पुष्टि होटल के कर्मचारी मयंक ने की। बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह 6:53 बजे तीन लोग आए थे। चालक बाहर ही रहा था। रायबरेली के युवक के नाम से दो कमरे बुक किए गए थे। लखनऊ नंबर की टैक्सी थी। अगले दिन 18 अक्तूबर की सुबह 6:30 बजे तीनों आगरा नंबर की अर्टिगा से निकल गए। उनके होटल से जाने के बाद शाम को एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। बाद में ताजगंज पुलिस भी पहुंची। टीम होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लेकर गई थी। अब होटल में आने वाली युवतियों में से एक के श्रद्धा दुबे होने का दावा किया जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धा दुबे के आगरा में होटल में रुकने की कोई जानकारी नहीं है। लखनऊ पुलिस ने भी संपर्क नहीं किया है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News