खबर शहर , यूपी: सिंचाई विभाग के एक्सईएन पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित; एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट – INA

सिंचाई विभाग के लोअर खंड आगरा नहर में तैनात रहे अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के भंवर में फंस गए हैं। पद का दुरुपयोग कर सरकारी खजाने में सेंधमारी, फर्जी रिपोर्टिंग और शासकीय कदाचार के आरोपों से घिरे एक्सईएन के खिलाफ जिला प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए एडीएम नमामि गंगे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लंबे समय से विधायकों व सांसदों का फोन न उठाने और कामकाज में लापरवाही के आरोपों में घिरे नीरज कुमार सिंह को हाल ही में लखनऊ संबद्ध किया गया था। उस समय कहा गया कि जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने और काम में लापरवाही के चलते उन्हें हटाया गया है। हालांकि अब भारतीय किसान यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह की ओर से जिलाधिकारी से की गई शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शिकायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के चलते तीन सदस्यीय संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच दल में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और सहायक अभियंता आवास एवं विकास परिषद, निर्माण खंड-दो आगरा को शामिल किया गया है। सीडीओ ने इस संयुक्त जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायती पत्र में दर्ज तमाम बिंदुओं व साक्ष्यों की प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय व अभिलेखीय जांच करें। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत जांच आख्या जिला प्रशासन और सीडीओ कार्यालय को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मेरे कार्यभार संभालने से पहले के आदेश हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर . कार्रवाई की जाएगी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News