भारत-पाकिस्तान के ठगों ने मिलकर कनाडाई बैंकों को लूटा:AI से फर्जी पासपोर्ट बनाकर खाते खुलवाए, क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म कर गायब हुए- INA NEWS

पाकिस्तान के 3 नागरिकों और कनाडा में रहने वाले 4 भारतीयों पर कनाडा के बैंकों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) के मुताबिक, आरोपियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से फर्जी पासपोर्ट और तस्वीरें बनाकर बैंक खाते खुलवाए। इसके बाद क्रेडिट कार्ड हासिल किए, उनकी पूरी लिमिट खर्च की और गायब हो गए। मामले में तीन पाकिस्तानी आरोपियों को 19 अक्टूबर को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। भारतीयों पर कार्रवाई की जानकारी नहींं NCCIA के मुताबिक, पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से जांच से जुड़े सबूत मिले हैं। एजेंसी मामले की जांच कर रही है। कनाडा में रहने वाले चार भारतीय आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति अभी साफ नहीं है। अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि धोखाधड़ी में कितने कनाडाई बैंकों को निशाना बनाया गया और कुल कितने पैसों का नुकसान हुआ। जांच एजेंसी की ओर से मामले के अन्य विवरण भी सामने नहीं आए हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |