Sport : तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका बनी टेस्ट की नंबर-1 टीम, 2-1 से जीती ऐतिहासिक सीरीज #INA

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है. टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है. पहले टेस्ट में हार का सामना करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जिस तरह वापसी की, उसने सभी को हैरान कर दिया.
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 100 रन की बढ़त
तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए. टीम की ओर से एडेन मार्करम ने 78, मार्को एकरमैन ने 95, डेविड बेडिंगघम ने 50 और मार्को यानसन ने 52 रन की पारी खेली. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की और पहली पारी में 429 रन बना दिए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 100 रन की बढ़त मिल गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने शतक लगाया, जबकि कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी और मैथ्यू रेनशॉ ने अर्धशतक जमाए.
रिकल्टन और मुल्डर ने शतक लगाकर पलटा मैच
पहली पारी में पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम के 181 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे. उस समय दक्षिण अफ्रीका के पास सिर्फ 81 रन की बढ़त थी. ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला आसानी से जीत लेगा. लेकिन रयान रिकल्टन और वियान मुल्डर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. इसके अलावा मार्को एकरमैन ने भी अर्धशतक लगाया. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य दिया.
रबाडा और हार्मर की गेंदबाजी के आगे ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया
288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कगिसो रबाडा ने पारी की तीसरी ही गेंद पर मैथ्यू रेनशॉ को आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार विकेट गंवाती रही. एक समय उसका स्कोर 62 रन पर 8 विकेट हो गया था. इसके बाद पैट कमिंस और नाथन लायन ने 45 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही. पूरी टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई.
Series Winners!! 🏆
What a way . finish the Australian tour as #TheProteas secure a memorable 2-1 Test series victory! 🇿🇦🙌
A team effort, a statement series and another proud moment for South African cricket! 💚#Unbreakable #SAvAUS pic.twitter.com/gHcM107NUs
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 31, 2026
साइमन हार्मर ने लिए 10 विकेट
दक्षिण अफ्रीका की जीत में साइमन हार्मर सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि पहली पारी में भी उनके खाते में 4 विकेट आए. इस तरह हार्मर ने पूरे मैच में 10 विकेट हासिल किए. वहीं, कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी.
A Match-Winning Masterclass! 🔥
A performance for the ages as Simon Harmer delivers his first-ever 10-wicket haul in Test cricket! 🇿🇦👏
The veteran spinner was instrumental in powering #TheProteas . a series-clinching victory, earning himself the Player of the Match award in… pic.twitter.com/1pYYfJ26FF
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 31, 2026
इस शानदार जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने न सिर्फ टेस्ट सीरीज अपने नाम की, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बनने का गौरव भी हासिल किया.
यह भी पढ़ें- 31 वर्षीय कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के वकार यूनुस को पीछे छोड़ बनाया नया कीर्तिमान, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड
तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका बनी टेस्ट की नंबर-1 टीम, 2-1 से जीती ऐतिहासिक सीरीज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,