Sport : हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20 मैच #INA

Team India : टीम इंडिया कल यानी 1 नवंबर (रविवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचावां टी20 मुकाबला खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर सेडॉन पार्क में होने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी. इस मुकाबले का प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. तो आइए इस मुकाबले से पहले आज हम आपको हैमिल्टन के सेडॉन पार्क पर टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड के बारे में बातने वाले हैं.

अब तक पांच मैचों की टी20 सीरीज का स्कोर 3-1 है. भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है. वहीं न्यूजीलैंड पांचवें टी20 को जीतकर अपनी शाख बचाने के लिए खेलेगी. वहीं इंडिया इस सीरीज का अंतिम और पांचवां मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से खत्म करना चाहेगी, क्योंकि चौथे टी20 मैच में मिली हार के बाद उसका क्लीन स्वीप करना का सपना टूट चुका है. 

हैमिल्टन में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड

हैमिल्टन का सेडॉन पार्क न्यूजीलैंड बेहतरीन स्टेडियम में से एक हैं. इस स्टेडियम में करीब 10 हजार दर्शक बैठ सकते हैं. इस मैदान पर भारती क्रिकेट टीम ने अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम को एक मैच में हार मिली है. वहीं दूसरा मुकाबला भारत का न्यूजीलैंड के साथ टाई हो गया था. हांलाकि इस मुकाबले में सुपर ओवर के अंदर टीम इंडिया को जीत मिली थी. लेकिन टेकनिक्ली इस मैदान पर अब तक टीम इंडिया के खाते में एक भी जीत नहीं है. अब इस मैदान पर टीम इंडिया पांचवें टी20 को जीतकर अपना खाता खोलना चाहेगी. इस मैदान पर टीम इंडिया 2 मैचो खेले हैं, जिसमें उसे 1 में हार मिली है, जबकि एक मैच टाई हुआ है.

कैसा है इस मैदान पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड 

हैमिल्टन के इस मैदान पर न्यूजीलैंड का दबदबा रहा है. सेडॉन पार्क में अब तक कुल न्यूजीलैंड क्रिके टीम ने कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इन दौरान 11 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि उसे सिर्फ 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर कीवी टीम अपने पिछले 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यहां लगातार जीत हासिल की है. इस मैदान पर सबसे बड़ा टी20 स्कोर 212 रन है, जो न्यूजीलैंड ने साल 2019 में भारत के खिलाफ बनाया 

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, औकिब नबी, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी.

न्यूज़ीलैंड : टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, जोश क्लार्कसन, ब्लेयर टिकनर.

ये भी पढ़ें : ‘वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में फिट करना है तो…’, दिनेश कार्तिक ने सॉल्व कर दी प्रॉब्लम, बताया किसकी जगह मिलना चाहिए मौका

हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20 मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close