Sport : 'बच्चे के कॉन्फिडेंस से खेल रहे हैं…' वैभव सूर्यवंशी को न खिलाने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, संजू और ईशान की गिनाईं कमियां #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद उन्हें भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए चौथे टी20 मुकाबले से बाहर कर दिया गया. इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 259 रन बनाए. टीम इंडिया की बैटिंग ढह गई और 172 रन ही बना पाई. इसके बाद भारत को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का न खेलना और उन्हें बेंच पर इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बैठा देना फैंस को पसंद नहीं आया. फैंस के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी20 में बाहर बैठाने की खिलाफत की है.
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 133 रनों की साजेदारी थी थी. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 19 बॉल का सामना किया और उन्होंने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 236.84 का रहा. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनको चौथे टी20 सीरीज से बाहर करने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भड़ गए.
मोहम्मद कैफ ने दिया वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान
मोहम्मद कैफ की मानें तो, वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी20 मुकाबले में खिलाना चाहिए था. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को उनको प्लेइंग-11 से बाहर नहीं करना चाहिए थे. कैफ ने वैभव को बाहर किए जाने पर मैच के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को फिर से बेंच पर बैठा दिया. उसने पिछले टी20 मैच में शानदार पारी खेली थी और अंदाजा लगाइए, उसे ड्रॉप कर दिया गया है. आप बच्चे के कॉन्फिडेंस के साथ खेल रहे हैं. वह डिमोटिवेटेड महसूस करेगा और सारा कॉन्फिडेंस खो देगा. आप कह रहे हैं कि संजू सैमसन आपका मैच विनर है, असल में वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है, लेकिन अगर आप टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उसका रिकॉर्ड करीब से देखेंगे, तो वो बहुत एवरेज है. ईशान किशन का विदेशी हालात में बहुत साधारण समय चल रहा है. मुश्किल हालात में खेलते हुए उसका एवरेज 20 से कम है. इस मैच में वो चोट से आ रहा था और फील्डिंग नहीं कर सकता था. इसलिए, मुझे लगता है कि संजू या ईशान की जगह वैभव को होना चाहिए. आप वैभव सूर्यवंशी जैसे कैलिबर के खिलाड़ी को बेंच पर नहीं बिठा सकते’.
Mohammad Kaif: 🗣️
“They benched Vaibhav Sooryavanshi again. He played a great knock in the last T20I, and guess what, he has been dropped. You are playing with the confidence of the kid. He will feel demotivated, and will lose all the confidence. You are saying that Sanju Samson… pic.twitter.com/KxQzgos9gF
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) October 30, 2026
आपको बता दें कि, ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के चलते पहले टी20 के बाद दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए थे. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया गया. वो पहले मैच में 8 बॉल में सिर्फ 4 रन बना पाए. इसके बाद दूसरे टी20 में उन्होंने 45 रनों की आतिशी पारी खेली और चौथे टी20 में उनको ड्रॉप कर दिया गया. अब क्या वैभव सूर्यवंशी को पांचवें टी20 मैच में मौका मिलेगा. ये देखना काफी दिलचस्प होगा.
कब और कहां होगा पांचवां टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच 1 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला गया था. इस मैच की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
ये भी पढ़ें : क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम का बुरा हाल, पाकिस्तान के बाद यूएई ने भी हराया
'बच्चे के कॉन्फिडेंस से खेल रहे हैं…' वैभव सूर्यवंशी को न खिलाने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, संजू और ईशान की गिनाईं कमियां
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,